पड़ोसियों पर रास्ता रोकने का आरोप, संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने लगाई गुहार

पड़ोसियों पर रास्ता रोकने का आरोप, संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने लगाई गुहार

पट्टी।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत नेवादा गांव निवासी गुडिया पत्नी नन्हे ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसियों द्वारा बांस-बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।महिला ने शिकायत में बताया कि रास्ता रोके जाने के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पट्टी पूर्णेंद्र मिश्रा ने महिला को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर शीघ्र रास्ता खुलवाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज