परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर हमला,चार घायल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जांच
परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर हमला,चार घायल
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जांच
प्रतापगढ़। परीक्षा देकर घर रहे लौट रहे इंटर के छात्रों पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का इलाज के बाद थाने लेकर चली गई।
रायबद्री पाल सिंह इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अलगू राम इंटरमीडिएट कालेज गडौरी में जौनपुर जनपद के गुआवा भिलमपुर गांव के छात्र बुधवार को परीक्षा देने आए थे।घर लौटते समय उडैयाडीह बाजार में अज्ञात हमलावरों ने छात्रा आदित्य, करन, चांद बाबू व समीर को घेर कर लाठी डंडे व ईंट से हमला कर दिए। गनीमत रही कि उसे समय चौकी इंचार्ज कमलेश यादव पहुंच गए तब तक अज्ञात हमलावर भाग निकले।इस दौरान चौराहे पर अपना तफरी मच गई। चौकी इंचार्ज ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करा कर कोतवाली लेकर चले गए।
Comments
Post a Comment