वृद्ध महिला व बहू को गाली-गलौज, जान से मारने की धमकीपीड़िता ने पुलिस से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार

वृद्ध महिला व बहू को गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार
पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लबेदा गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी बहू को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लबेदा गांव निवासी शिवपत्ति गिरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार को दिन में लगभग 4 बजे वह अपने घर के अंदर खाना खा रही थीं। इसी दौरान विपक्षी उनके घर पहुंचे और उन्हें व उनकी बहू को गाली-गलौज करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता का कहना है कि उसके घर के पुरुष सदस्य रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर विपक्षी आए दिन परेशान करते हैं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
पीड़िता ने बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी और पुलिस से अपने व अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज