कुंदनपुर में रह रही विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से भगाया,

कुंदनपुर में रह रही विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से भगाया, 
पट्टी। थाने पर दी तहरीर जौनपुर कुंदनपुर गांव में किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार मरखापुर गांव, थाना महाराजगंज थाना निवासी सुमित्रा देवी पत्नी संदीप गौतम ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने पति के साथ कुंदनपुर में किराए के कमरे पर रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि वह वर्तमान में गर्भवती है, इसके बावजूद उसका पति आए दिन उसके साथ तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है।पीड़िता का कहना है कि पति की लगातार प्रताड़ना से वह काफी परेशान हो चुकी है। आरोप है कि बुधवार को पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद वह दोपहर करीब तीन बजे थाने पहुंची और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज