प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक
पट्टी। तहसील क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपा शुक्ला (लगभग 40 वर्ष) का सोमवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।मृतका रमईपुर नेवादा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात थीं। घटना उस समय हुई जब वह अपने निजी आवास चिलबिला में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार भी चल रहा था। सोमवार देर रात अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।श्रीमती शुक्ला का ससुराल कादीपुर तहसील के अधियारी गांव में है। उनके पति राजदेव पाण्डेय तथा 15 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष पाण्डेय सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विद्यालय परिवार, ग्रामवासी और क्षेत्र के लोग उनके निधन से स्तब्ध हैं।उनके सहकर्मियों ने बताया कि वह एक कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षिका थीं। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज