आसपुर देवसरा थाने की कमान संभालते ही एक्शन मोड में राकेश चौरसिया
आसपुर देवसरा थाने की कमान संभालते ही एक्शन मोड में राकेश चौरसिया
पट्टी। आसपुर देवसरा थाने की कमान अब राकेश चौरसिया के हाथों में आ गई है। उन्होंने नए थाना प्रभारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालते ही राकेश चौरसिया ने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही या कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नव नियुक्त थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने भरोसा दिलाया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी नए थाना प्रभारी से बेहतर पुलिसिंग, निष्पक्ष कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई है।
Comments
Post a Comment