पट्टी में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

पट्टी में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल
पट्टी। क्षेत्र के बरहूपुर स्थित पानीपत बाबा धाम मोड़ के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।कैसे हुआ हादसा मदाफरपुर निवासी 18 वर्षीय नूर आलम पुत्र अब्दुल लतीफ अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय सरफराज खान पुत्र शकील खान (निवासी बरहूपुर) को बाइक पर बैठाकर मुजाही की ओर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही उनकी बाइक पानीपत बाबा धाम मोड़ के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही अपाचे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।अपाचे बाइक लंभुआ निवासी अदनान खान चला रहा था। बाइक पर उसके साथ चांदुआडीह निवासी सौरभ वर्मा और नारायनपुर निवासी हरिओम उपाध्याय भी सवार थे।टक्कर इतनी भीषण कि उछलकर गिरे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नूर आलम की बाइक पर पीछे बैठे सरफराज खान उछलकर दूर जा गिरे। वहीं अदनान, सौरभ व हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए।अस्पताल में दो की मौतघटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सरफराज खान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अदनान खान को प्रयागराज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।पुलिस का बयानपट्टी के कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि बाइक दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिनमें दो युवकों की मौत की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज