महिला से मारपीट व जाति-सूचक गालियों का आरोपएससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

महिला से मारपीट व जाति-सूचक गालियों का आरोप

एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के दुर्गादेई गांव में दलित दंपति के साथ मारपीट और जाति-सूचक गालियां देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुर्गादेई गांव निवासी द्वारिका प्रसाद ने कंधई पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे गांव के पास परसनी चौराहे पर मामूली विवाद को लेकर गांव के ही दो लोग गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार, कुछ समय बाद वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद आरोपियों ने प्रियंका को धक्का देकर घर से भगा दिया और जाति-सूचक गालियां दीं। इतना ही नहीं, साइकिल उठाकर फेंक दी गई और घर से न जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस मामले में शनिवार को द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर कंधई पुलिस ने दुर्गादेई गांव निवासी मुलायम यादव और नाईनटी यादव के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि दलित दंपति के साथ मारपीट और जाति-सूचक गालियां देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज