सूचना पर जा रही एंबुलेंस की ई-रिक्शा से आमने-सामने टक्कर, चालक घायल

सूचना पर जा रही एंबुलेंस की ई-रिक्शा से आमने-सामने टक्कर, चालक घायल
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दयालगंज बाजार के पास दाउदपुर-दयालगंज संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक सरकारी एंबुलेंस और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सरकारी एंबुलेंस संविदा चालक सोनू द्वारा चलाई जा रही थी, जो औराई गांव से मिली सूचना पर जा रही थी। दयालगंज बाजार से लगभग 100 मीटर आगे सामने से आ रहे ई-रिक्शा से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर में ई-रिक्शा चालक रोहित कुमार गौतम घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस और ई-रिक्शा दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल ई-रिक्शा चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज