भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण रोकने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण रोकने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के अमुवाही गांव में भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि दबंग प्रवृत्ति के लोग उनकी निजी जमीन पर मकान नहीं बनने दे रहे हैं।
पीड़िता उर्मिला देवी ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वह अपनी भूमिधरी जमीन पर मकान का निर्माण करा रही थीं, लेकिन कुछ लोग दबंगई के बल पर निर्माण कार्य को जबरन रुकवा रहे हैं और विरोध करने पर अभद्रता कर रहे हैं।उर्मिला देवी ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने तथा निर्माण कार्य सुचारु रूप से कराने की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल पट्टी आनंदपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज