यात्री बस स्टैंड पर अवैध कब्जा, यात्रियों को नहीं मिल रही सुविधाशराबियों की महफिल से बिगड़ा माहौल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

यात्री बस स्टैंड पर अवैध कब्जा, यात्रियों को नहीं मिल रही सुविधा

शराबियों की महफिल से बिगड़ा माहौल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
पट्टी।तहसील क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए यात्री बस स्टैंड की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आरोप है कि बाजार के ही एक दुकानदार ने बस स्टैंड पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे होटलनुमा दुकान में तब्दील कर दिया है। इस कारण यात्रियों को बैठने, रुकने और बस का इंतजार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान को यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया गया था, वहां अब निजी व्यापार चलाया जा रहा है। दिनभर दुकानदारी के बाद शाम होते ही वहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। शराब पीने वालों की महफिल सजने से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह खराब हो जाता है। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले यात्री खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर आपत्ति जताई गई, लेकिन दबंग दुकानदार के आगे कोई बोलने को तैयार नहीं है। बस स्टैंड पर अवैध कब्जे के चलते यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल बस स्टैंड को कब्जामुक्त कराया जाए और वहां यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाएं। साथ ही शाम के समय अवैध शराबखोरी पर भी सख्त रोक लगाई जाए।वहीं, इस संबंध में जब उपजिलाधिकारी पूर्णेन्द्र मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि यात्री बस स्टैंड पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच कराकर उसे तत्काल हटवाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेता है और यात्रियों को उनका अधिकार कब तक वापस मिल पाता है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज