कथा से पूर्व निकाली गई कलशयात्रा,कथा व्यास ने राजा परीक्षित की सुनाई कथा

कथा से पूर्व निकाली गई कलशयात्रा,कथा व्यास ने राजा परीक्षित की सुनाई कथा 
पट्टी ‌।सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के करन पुर खूंझी गांव में कथा स्थल से बाबा बेलखरनाथ धाम तक कलशयात्रा निकाली गई। कथा व्यास आचार्य उमेश फलाहारी प्रयागराज की अगुवाई में सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे सिर पर कलश रखकर भक्ति भजनों पर झूमते गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। कलशयात्रा करन पुर खूंझी जगदीश गढ़,यहिया पुर, खूंझी कला होते हुए बाबा बेलखरनाथ धाम पर समाप्त हुई। कलशयात्रा के बाद दोपहर 2 बजे से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास ने राजा परीक्षित के चरित्र का वर्णन करते हुए कथा का शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद तिवारी मनोज तिवारी, मुकेश तिवारी, संतोष तिवारी,मनीष तिवारी,अंशू तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी, धारा शुक्ला, राज तिवारी, हर्ष तिवारी, हर्षित तिवारी सहित तमाम श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज