जलाभिषेक से पहले सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल श्रद्धालु महिला के गले से हुई चैन स्नैचिंग गिरोह की दो महिलाएं फरार, एक गिरफ्त में पुलिस कर रही पूछताछ दिलीप पुर थाना क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम का मामला

जलाभिषेक से पहले सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल 

श्रद्धालु महिला के गले से हुई चैन स्नैचिंग 

गिरोह की दो महिलाएं फरार, एक गिरफ्त में पुलिस कर रही पूछताछ 

दिलीप पुर थाना क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम का मामला 
पट्टी।कधंई थाना क्षेत्र के भैरोगंज मधुपुर गांव निवासी चंद्र भान मिश्रा की पत्नी प्रमिला मिश्रा अपने बेटे बहू बेटी के साथ शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने के लिए आई हुई थी।
 पुलिस प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने आई बुजुर्ग महिला श्रद्धालु जलाभिषेक के दौरान गले से तीन महिलाओं का एक गिरोह गले से चैन स्नैचिंग कर लिया,चैन खिंचाने का आभाष होने पर महिला ने शोर मचा दिया शनिवार को साप्ताहिक मेला होने से मंदिर के अंदर भीड अधिक थी, चैन स्नैचिंग गिरोह की तीनों महिलाएं भागने लगी जिसमें मौके पर मौजूद लोगों ने एक महिला को दबोच लिया, धाम पर मौजूद एस ओ दिलीप पुर बलराम सिंह मौके पर पहुंचे आरोपी चैन स्नैचिंग गिरोह की महिला से अस्थाई रूप से बनाएं गए कंट्रोल रूम में पूछताछ कर रहे थे, पूछताछ में आरोपी महिला अलग-अलग जनपद की रहने वाली बता रही थी। पीड़ित महिला बिना तहरीर दिए परिवार के साथ घर वापस लौट गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप पुर बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। मामले में कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज