तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मुजाहीवीद गांव निवासी अनिल कुमार गौतम और अमृतलाल गौतम मोबाइल टावर पर काम करते हैं। मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे महरूपुर गेट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायल देर रात अस्पताल लाए गए थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Comments