Posts

Showing posts from April, 2026

अचानक बदला मौसम: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बूंदाबांदी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Image
अचानक बदला मौसम: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बूंदाबांदी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना पट्टी। तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गड़गड़ाहट, काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई स्थानों पर ओले जैसे पत्थर भी गिरे और तेज बारिश के साथ हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहाना हो गया।तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी जमीन पर गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई और घरों में कैद लोग बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए।किसानों के चेहरों पर भी मौसम के इस बदलाव से खुशी देखी गई। उनका मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों से उमस और गर्मी ने...

शादी समारोह से युवती को ले जाकर चार घंटे गायब रहा युवक, मां की तहरीर पर छेड़छाड़-मारपीट मुकदमा दर्ज

Image
शादी समारोह से युवती को ले जाकर चार घंटे गायब रहा युवक, मां की तहरीर पर छेड़छाड़-मारपीट मुकदमा दर्ज पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक युवती के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। युवती की मां ने नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडे गांव निवासी युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मामी के मायके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। उसी समारोह में नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडे गांव निवासी राम असारे उर्फ लाला का बेटा साहिल भी अपनी मौसी के यहां आया हुआ था।बताया जा रहा है कि सोमवार की मध्यरात्रि साहिल युवती को अपने साथ लेकर अचानक गायब हो गया। करीब चार घंटे तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका, जिससे रिश्तेदारों और परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी, कंधई प्रभारी आदित्य सिंह, चौकी प्रभारी दीवानगंज विवेक यादव और फोरेंसिक टीम भोर करीब 4 बजे गांव पहु...

अनोखा विरोध: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम-एसपी को भेजा ‘शादी का कार्ड’, कीचड़ भरे रास्ते पर बुलाया

Image
अनोखा विरोध: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम-एसपी को भेजा ‘शादी का कार्ड’, कीचड़ भरे रास्ते पर बुलाया पट्टी। विकास के दावों के बीच कंधई थाना क्षेत्र के कंधई मधुपुर स्थित मित्र का पुरवा गांव से प्रशासनिक लापरवाही की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जलभराव और कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों ने विरोध का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शादी का निमंत्रण पत्र भेजकर गांव के बदहाल रास्ते पर आने का न्योता दिया है।गांव में लंबे समय से नालियों का निकास बंद होने के कारण गंदा पानी मुख्य रास्ते पर जमा हो गया है। हालत यह है कि पूरा रास्ता किसी तालाब जैसा नजर आता है। घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के बीच ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दर्जन भर परिवारों को झेलनी पड़ रही है, जिनका आवागमन लगभग ठप हो चुका है।बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए दवा-इलाज तक पहुंचना चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन और ज...

सड़क पर बह रहा नगर पंचायत का विकास, गंदे पानी से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान

Image
सड़क पर बह रहा नगर पंचायत का विकास, गंदे पानी से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान पट्टी कस्बे के मेला ग्राउंड मोहल्ले में नगर पंचायत की लापरवाही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। रामनारायण इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जो आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।मोहल्ले के निवासी संजय सिंह, विशाल तिवारी, राम प्रकाश, विजयंत, राकेश, सुरेश और संजय मिश्रा समेत कई लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि नाली क्षतिग्रस्त होने के चलते जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही नाली की मरम्मत कराकर समस्या से निजात दिलाई जाएगी, ताकि स्थानी...

पट्टी चौक बना जाम का जंजाल! लग्न सीजन में रायपुर रोड से तहसील गेट तक थमा शहर, घंटों तड़पते रहे राहगीर

Image
पट्टी चौक बना जाम का जंजाल! लग्न सीजन में रायपुर रोड से तहसील गेट तक थमा शहर, घंटों तड़पते रहे राहगीर पट्टी। कस्बे का मुख्य चौक बुधवार सुबह जाम के ऐसे जंजाल में फंस गया कि पूरा शहर थम सा गया। लग्न सीजन की भारी भीड़ और अव्यवस्थित यातायात ने रायपुर Road से तहसील गेट तक वाहनों की लंबी कतार लगा दी। सड़क पर दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और पैदल राहगीर सभी घंटों फंसे रहे। भीषण गर्मी के बीच लोग सड़क पर तड़पते नजर आए। स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, मरीज अस्पताल जाने के लिए परेशान रहे, जबकि जरूरी काम से निकले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एक भी पुलिसकर्मी मौके पर दिखाई नहीं दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लग्न सीजन में हर साल यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना रहता है। यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।लोगों ने प्रशासन से तत्काल चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर...

दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि, एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में आयोजित हुआ समारोह ,प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल को मिली डॉक्टर की उपाधि ,

Image
दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि,  एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में आयोजित हुआ समारोह , प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल को मिली डॉक्टर की उपाधि , पट्टी।मेडिकल की परीक्षा में उत्तीर्ण कर डॉक्टर की उपाधि के साथ छात्र छात्राओं को मेडिकल के क्षेत्र में कार्य करने के लिये सभी छात्र-छात्राओं को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई । सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित उक्त समारोह में 2020 बैच के 122 छात्र छात्राओं को यह उपाधि मिली, जिसमें प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल भी सम्मानित हुई । उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंसर की इलाज के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर डीके हाजरा रहे, जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को यह उपाधि प्रदान की । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने की, जिसमें प्रोफेसर डॉक्टर प्रशांत लावण्या, हेड ऑफ डिपार्टमेंट फिजियोलॉजी डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट रेडियो डाग्नोसिस डॉक्टर हरि सिंह, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा सिंह तथा एसोसिएट प्रोफेसर ...

अमरगढ़ में आंधी-पानी का कहर: आदर्श चौकी का बोर्ड गिरा, बड़ा हादसा टला

Image
अमरगढ़ में आंधी-पानी का कहर: आदर्श चौकी का बोर्ड गिरा, बड़ा हादसा टला आसपुर देवसरा क्षेत्र में बुधवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़-पौधों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं अमरगढ़ स्थित आदर्श चौकी का भारी बोर्ड भी गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गड़गड़ाहट के साथ आंधी-पानी शुरू हो गया। हवा इतनी तेज थी कि कई जगहों पर हल्के सामान उड़ने लगे और पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इसी दौरान अमरगढ़ स्थित आदर्श चौकी का बड़ा बोर्ड तेज हवाओं की चपेट में आकर अपनी पकड़ खो बैठा और जमीन पर गिर पड़ा। यदि उस समय वहां कोई राहगीर या वाहन खड़ा होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी ने नुकसान भी पहुंचाया। लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर लगे जर्जर बोर्डों और पेड़ों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य म...

आसपुर देवसरा क्षेत्र में तेज आंधी से भारी नुकसान, आम की फसल को सबसे ज्यादा क्षति

Image
आसपुर देवसरा क्षेत्र में तेज आंधी से भारी नुकसान, आम की फसल को सबसे ज्यादा क्षति पट्टी।बुधवार को आई तेज आंधी और हवा ने आसपुर देवसरा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण कई पेड़ टूटकर गिर गए। आंधी के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने देर रात तक सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल किया। क्षेत्र के किसान राजेंद्र प्रसाद पाठक, बृजेश शर्मा, विनोद तिवारी, रविंद्र मिश्रा, महेश पांडे और लालजी सरोज ने बताया कि तेज हवा के कारण आम के फलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है तथा कई पेड़ पूरी तरह टूटकर गिर गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

बारात में पहुंचे तीन युवकों पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Image
बारात में पहुंचे तीन युवकों पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल पट्टी। बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र के दोनई गांव में सोमवार देर रात शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब बारात में शामिल होने आए तीन युवकों पर दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किए गए हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव निवासी राम अवतार पुत्र गंगादीन अपने भतीजों गोविंद और अरविंद (पुत्र हीरालाल) के साथ अपने मामा के घर दोनई गांव में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे समारोह के दौरान कुछ अज्ञात दबंगों ने अचानक तीनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों का भी प्रयोग किया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उ...

शादी समारोह में शामिल होने आई युवती को परिचित युवक रात में लेकर गायब,दबाव बनने पर छोड़कर हुआ फरार ,गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Image
शादी समारोह में शामिल होने आई युवती को परिचित युवक रात में लेकर गायब,दबाव बनने पर छोड़कर हुआ फरार , गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म  जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप  पट्टी।कंधई के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती अपनी मामी के मायके आई थी,इसी कार्यक्रम में अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी मौसी के यहां आया था,सोमवार मध्यरात्रि को युवक युवती को लेकर अचानक गायब हो गया,युवती के अचानक गायब होने की जानकारी पर परिवार व रिश्तेदार परेशान हो गए, अचानक युवती के शादी समारोह से गायब होने पर परिजनों द्वारा संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस कार्यवाही के डर से युवक लगभग चार घंटे बाद युवती को शादी समारोह में छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर वापस लौट गई। घटना की चर्चा इलाके में आग की तरह फैल गई और तमाम तरह की चर्चा होती रही। पुलिस के मुताबिक दोनों पहले से परिचित थे और वह ...

पट्टी कोतवाली के सरमा गांव में बड़े भाई को छोटे भाई ने बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया

Image
पट्टी कोतवाली के सरमा गांव में बड़े भाई को छोटे भाई ने बाहरी लोगों को बुलाकर पिटवाया  पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरमा गांव निवासी पन्नेलाल मौर्य अपनी पत्नी संगीता जीवी देवी के साथ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह तीन भाई है। बड़ा भाई ननिहाल में मां को मिली संपत्ति पर काबिज दाखिल है । घर पर वह पत्नी, बच्चे उसके पिता व एक छोटा भाई जो नशेड़ी है के साथ रहता है। छोटा भाई नशे की हालत में आए दिन उन्हें हैरान परेशान कर रहा है। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने अपनी सारी संपत्ति बहू संगीता देवी के नाम कर दी। इसके बाद से वह और उग्र हो गया। घटना बीते सोमवार की रात 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है जब वह बाजार से घर लौट रहा था तो घर से 200 मी दो दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया उसे जमकर मारा पीटा उसके कपड़े फाड़ दिए। बार-बार धमकी देता है वह आत्महत्या कर लेगा और पूरे परिवार को मुकदमे में फंसा कर बर्बाद कर देगा स्कूल जाने वाली बेटियों को भी धमकता है पीड़ित पत्नी के साथ मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार ...

जमीन विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Image
जमीन विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बंशीधर गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी रेणु देवी विश्वकर्मा ने सोमवार देर शाम पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी आशीष विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, रेनू विश्वकर्मा और कल्पना विश्वकर्मा ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में रेणु देवी के साथ उनकी सास मिथिलेशी देवी विश्वकर्मा और ससुर घनश्याम विश्वकर्मा भी घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।पीड़िता का कहना है कि जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज ...

महिला जन आक्रोश मार्च निकाल भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

Image
महिला जन आक्रोश मार्च निकाल भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन पट्टी। भाजपा पट्टी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह मार्च विवाह मंडप से तहसील गेट तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम के विरोध में मतदान किए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव के समय महिलाओं की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की बात आती है तो वही दल विरोध में खड़े दिखाई देते हैं।उन्होंने कहा कि भोली-भाली जनता से वोट लेने के लिए महिलाओं का सम्मान और अधिकारों की बात की जाती है, लेकिन संसद में उनके हितों के खिलाफ मतदान कर विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। मंडल उपाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी में प्रियंका गांधी स्वयं लोकसभा सांसद होते हुए भी महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ मतदान करती...

एसबीआई ने ग्राहकों को किया डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक

Image
एसबीआई ने ग्राहकों को किया डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक पट्टी। भारतीय स्टेट बैंक शाखा पट्टी द्वारा मंगलवार को नगर के बाईपास स्थित एक होटल में ग्राहकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडे ने बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल लेनदेन, जोखिम प्रबंधन, फिनटेक और साइबर सुरक्षा की जानकारी देते हुए ग्राहकों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी। शाखा प्रबंधक विकास द्विवेदी ने ग्राहकों की समस्याएं सुनकर समाधान बताया और कहा कि एसबीआई हर आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए तत्पर है।मुख्य प्रबंधक रूपक पटेल व केके गुंजन ने भी विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी ऊमरवैश्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्मार्ट मीटर की गलत बिलिंग पर फूटा जनआक्रोश, बोले पूर्व मंत्री मोती सिंह—किसी की नहीं कटेगी बिजली

Image
स्मार्ट मीटर की गलत बिलिंग पर फूटा जनआक्रोश, बोले पूर्व मंत्री मोती सिंह—किसी की नहीं कटेगी बिजली पट्टी।स्मार्ट मीटर द्वारा गलत बिलिंग को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ रहे जन आक्रोश को देखते हुए शासन के मंशानुरूप पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह मंगलवार को नगर में पीड़ित उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा गंभीर हैं। इस समस्या को लेकर शासन स्तर पर कमेटी गठित कर लोगों की समस्याओं के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जो भी उचित होगा शासन स्तर पर कदम उठाया जाएगा। इसी के साथ ही लोगों के गलत बिल को सुधार कर उनके बिलों को संशोधित भी किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर में हुई गलत बिलिंग के बाद किसी उपभोक्ता की बिजली नहीं कटेगी। उपभोक्ताओं के हितों को लेकर मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री के साथ पूरी भाजपा कार्यकारिणी उपभोक्ताओं के पक्ष में है। ऐसे में उपभोक्ताओं के हितों को लेकर जल्द ही शासन स्तर पर गंभीर निर्णय लिय...

ढकवा में एसयूसीआई कम्युनिस्ट का 79वां स्थापना दिवस समारोह

Image
ढकवा में एसयूसीआई कम्युनिस्ट का 79वां स्थापना दिवस समारोह आसपुर देवसरा। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के 79वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कृष्णा मैरिज हॉल, ढकवा में जनसभा आयोजित हुई। इसमें प्रतापगढ़ समेत कई जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मुख्य वक्ता कॉमरेड अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी 1948 से जन समस्याओं के खिलाफ संघर्षरत है और समाजवादी क्रांति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था जन समस्याओं की जड़ है और जन आंदोलन ही इसका समाधान है।उन्होंने सरकारी स्कूलों के बंद होने, बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर, बेरोजगारी, महिलाओं की असुरक्षा और खराब स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीर मुद्दा बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड जगन्नाथ वर्मा ने तथा संचालन कॉमरेड रविशंकर मौर्य ने किया। कॉमरेड बेचन अली ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन अंतर्राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Image
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर पट्टी-चांदा मार्ग पर आमापुर मोड़ के समीप मंगलवार की शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया गया कि लखीपुर कप्स गांव निवासी सनी सरोज अपनी पत्नी गीतांजलि सरोज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे आमापुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

बाजार से लौट रहे युवक पर हमला, बेल्ट और लोहे की रॉड से पीटने का आरोप

Image
बाजार से लौट रहे युवक पर हमला, बेल्ट और लोहे की रॉड से पीटने का आरोप पट्टी।कंधई। थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी आयुष पांडे पुत्र जमुना प्रसाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह दीवानगंज बाजार से पैदल अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह बाजार में एक पंचर की दुकान के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार आधा दर्जन लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से बेल्ट, पंच और लोहे की रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में आयुष पांडे ने एक नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाग में बकरी जाने पर दलित युवक की पिटाई, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Image
बाग में बकरी जाने पर दलित युवक की पिटाई, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बिंदागंज शिवगढ़ गांव में बकरी चराने के दौरान हुए विवाद में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी रामसेवक का पुत्र शिवम गांव के अन्य लोगों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान शिवम की एक बकरी बाग के अंदर चली गई, जिसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव निवासी आबुल हसन का पुत्र कलाम लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचा और शिवम पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने बकरी को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के दौरान साथ में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना शिवम के पिता रामसेवक को दी। मौके पर पहुंचे पिता को भी आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शनिवार को घायल शिवम के पिता की तहरीर पर दिली...

बीरापुर खुर्द गांव में विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही घपला बाजी पंचायती राज विभाग में की गई शिकायत

Image
बीरापुर खुर्द गांव में विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही घपला बाजी पंचायती राज विभाग में की गई शिकायत  पट्टी।ग्राम प्रधान बीरापुर पर गबन समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपए की एमबी करा ली है। पर धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। बीरपुर खुर्द गांव निवासी जयचंद चौरसिया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पंचायती राज विभाग को ऑनलाइन शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि गांव के ग्राम प्रधान ने मनरेगा योजना के तहत राधाकांत ओझा के घर तक इंटरलॉकिंग, सड़क से जयराम चौरसिया के घर तक व तीसरा काम पक्की सड़क से इंटरलॉकिंग तक इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट ब्लॉक में भेज दी गई है। जबकि धरातल पर अभी भी कोई कार्य नहीं हुआ है। लगभग 25 लख रुपए ग्राम प्रधान द्वारा बिना काम कराए ही कार्य को पूर्ण दिखाते हुए पैसा गमन करने की स्थिति में है। उन्होंने तीनों कार्यों की जांच कर ग्राम प्रधान के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

आबादी की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर विधवा से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Image
आबादी की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर विधवा से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे खिरोधर गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे का विरोध करना एक विधवा महिला को महंगा पड़ गया। दबंग पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में महिला घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी धर्मावती पत्नी स्वर्गीय ननकू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके पड़ोसी उनकी आबादी की जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। जब वह इसका विरोध करने पहुंचीं तो आरोप है कि दबंगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में हल्का दरोगा विजय कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ठेगुआ गांव में पड़ोसियों पर रंजिशन उत्पीड़न का आरोप

Image
ठेगुआ गांव में पड़ोसियों पर रंजिशन उत्पीड़न का आरोप पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव निवासी लालजी प्रजापति पुत्र रामशरन प्रजापति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसियों द्वारा रणजीत सिंह उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है और फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकियां दी जा रही हैं उनके घर आगामी 5 मई को वैवाहिक कार्यक्रम है उक्त लोगों की हरकतों के चलते वैवाहिक कार्यक्रम में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है मामले में पीड़ित ने पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

होशियापुर गांव में बैनामे की भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध पर करने के लिए दौड़ाया दी गई की तहरीर

Image
होशियापुर गांव में बैनामे की भूमि पर कब्जे का आरोप, विरोध पर करने के लिए दौड़ाया दी गई की तहरीर पट्टी कोतवाली क्षेत्र होशियापुर गांव निवासी अमन पांडे पुत्र रमेश चंद्र ने बैनामे की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम समेत उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित के अनुसार, गांव स्थित उनकी बैनाने की भूमि पर विपक्षी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार को जब वह निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचे तो आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों के साथ उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई।अमन पांडे ने सोमवार की दोपहर 3:30 बजे मामले में नामजद तहरीर देकर प्रशासन व पुलिस के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

पट्टी-ढकवा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Image
पट्टी-ढकवा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी-ढकवा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर, चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सीएचसी पट्टी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के पलिहरा गांव निवासी अमित पाल (26) पुत्र राजेंद्र पाल शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक से पट्टी कस्बा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह भदवछ चौराहे के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया।सीएचसी पट्टी की इमरजेंसी ...

“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के प्रथम चरण में एसडीएम पट्टी को सौंपा गया ज्ञापन

Image
“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के प्रथम चरण में एसडीएम पट्टी को सौंपा गया ज्ञापन पट्टी तहसील क्षेत्र में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के प्रथम चरण के अंतर्गत क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, गौ भक्तों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एक शांतिपूर्ण एवं गरिमामयी यात्रा निकालकर उपजिलाधिकारी पट्टी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गौ माता के प्रति अपनी आस्था, श्रद्धा और संरक्षण के संकल्प को व्यक्त किया।यह यात्रा रायपुर रोड स्थित विवाह मंडप से प्रारंभ होकर पट्टी तहसील परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान “गौ माता की जय” और “गौमाता – राष्ट्रमाता” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सराबोर हो गया। लोगों ने गौ सेवा, संरक्षण और सम्मान के समर्थन में एकजुटता दिखाई।यात्रा के उपरांत उपस्थित नागरिकों ने उपजिलाधिकारी (SDM) पट्टी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण के लिए प्रभावी और सख्त क...

पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो आरोपी गामा चार जिंदा देशी बम के साथ गिरफ्तार

Image
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो आरोपी गामा चार जिंदा देशी बम के साथ गिरफ्तार पट्टी। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 जिंदा देशी बम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. समीर उर्फ गामा पुत्र अब्दुल करीम, निवासी ग्राम दशरथपुर थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।उपनिरीक्षक शुभम सिंह, आरक्षी सर्वेश कुमार और आरक्षी विपिन यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्र के नहर पुलिया ग्राम कोहराव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 अदद जिंदा देशी बम बरामद हुए।बरामदगी के आधार पर थाना पट्टी में मु0अ0सं0 169/2026, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि 23 अप्र...

कार्यकाल पूरा होने पर पट्टी बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कमेटी के साथ दिया इस्तीफा बैठक में नई एल्डर कमेटी का हुआ गठन

Image
कार्यकाल पूरा होने पर पट्टी बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कमेटी के साथ दिया इस्तीफा बैठक में नई एल्डर कमेटी का हुआ गठन  पट्टी।सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक पट्टी तहसील सभागार में बार अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई बैठक में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने पर एल्डर कमेटी के समक्ष निर्वाचित कमेटी के साथ अपना इस्तीफा सौंपा।उनके इस कदम की वहां उपस्थित अधिवक्ताओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान अधिवक्ताओं का कहना है कि पूर्व में कई अध्यक्ष ऐसे रहे हैं जिनका कुर्सी का मोह किसी से छुपा नहीं है। बैठक में वकालतनामा से होने वाली आय का भी मुद्दा जोर-शोर से उठा। इस दौरान 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का नाम एल्डर कमेटी में शामिल होने के लिए बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने अधिवक्ताओं के समक्ष रखा। जिनमे वरिष्ठ अधिवक्ता अच्छे लाल ओझा कमलेश शुक्ल शीतला प्रसाद सिंह जीपी गुप्ता हर्ष नारायण सिंह अजीत सिंह समेत 6 लोगों के नाम पर अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति जाहिर की। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने इन अधिवक्ताओं से जब एल्डर कमेटी में कार्य करने पर सहमति के विषय में पूछा तो बैठक में ...

मनुष्य के जीवन को संवार देती है श्रीमद्भागवत कथा नन्दन दास जी महाराज गोधूपटटी गांव में चल रही है सात दिवसीय संगीतमयीकथा

Image
मनुष्य के जीवन को संवार देती है श्रीमद्भागवत कथा नन्दन दास जी महाराज  गोधूपटटी गांव में चल रही है सात दिवसीय संगीतमयी कथा प्रतापगढ़ । मनुष्य को जीवन को संवार देती है श्रीमद्भागवत कथा इसलिए प्रत्येक प्राणी को एक बार श्रीमद् भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए।कथा सुनने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।  उक्त बातें बेलखरनाथ धाम के गोधूपटटी गांव में राम मिलन मिश्रा व मीरा मिश्रा द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक अंजनी नन्दन दास जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर उसका रसपान अवश्य करें जिससे उसके सारे कष्ट मिट जाएंगे।उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने भी कथा सुनी तभी उनका कल्याण हुआ।इस कथा में भगवान कृष्ण की सारी लीलाएं जीवन में एक नई प्रेरणा देती है। इस दौरान अधिवक्ता रविशंकर मिश्रा,चंचल मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, त्र्यंबक नाथ मिश्रा, इंद्र जीत,जगदीश तिवारी,विनय पांडेय, धर्मेन्द्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

मुजाही बाजार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवती समेत चार घायल

Image
मुजाही बाजार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवती समेत चार घायल पट्टी। मुजाही बाजार के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुलासीकापूरा जामताली थाना रानीगंज निवासी मुलायम सिंह (39) और मिठाई लाल सिंह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए ढिढुई गांव जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर बाशाहां निवासी सुभाष शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा, सैफाबाद बाजार निवासी रॉकी गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता तथा मानसी (19) पुत्री अरविंद गुप्ता पट्टी तहसील मुख्यालय की ओर आ रहे थे।जैसे ही दोनों बाइक मुजाहीद बाजार के समीप पहुंचीं, तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। सड़क पर घायल तड़प रहे थे और लोगों में चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया, जहां प्...

बारात के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती समेत तीन लोग मारपीट में घायल

Image
बारात के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती समेत तीन लोग मारपीट में घायल पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमरडीहा गांव में बारात में हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। बारात से लौटे युवकों के बीच पुरानी कहासुनी को लेकर युवती समेत तीन लोगों के साथ मार-पीट कर दी गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार सोनू पटेल की बारात मंगडौरा गांव गई हुई थी, जहां किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया था। बारात में ही दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई और मामला मार-पीट तक पहुंच गया।बताया जा रहा है कि बारात से लौटने के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसी विवाद को लेकर आरोपी पक्ष घर पहुंच गया। वहां मौजूद दीपा पटेल पुत्री सुरेंद्र पटेल, अंकित पटेल पुत्र लालजी पटेल और प्रियांशु पुत्र श्रीकांत पटेल के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट में युवती समेत तीनों लोग घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की स्थिति की जानकारी ल...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से गल्ला व्यापारी घायल, सीएचसी में चल रहा उपचार

Image
तेज रफ्तार कार की टक्कर से गल्ला व्यापारी घायल, सीएचसी में चल रहा उपचार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने गल्ला व्यापारी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार आसपुर देवसरा क्षेत्र के सपहाछात गांव निवासी भीमसेन वर्मा (55) पुत्र जगन्नाथ वर्मा गल्ला व्यापार का काम करते हैं। रविवार दोपहर करीब 12:40 बजे वह अपने गोदाम पर जा रहे थे। जैसे ही वह उपाध्यायपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी चांदा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भीमसेन वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया।सीएचसी पट्टी में डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों ...

भीषण आग से ताल और खेतों में मची तबाही, ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Image
भीषण आग से ताल और खेतों में मची तबाही, ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा पट्टी। मरियमपुर चौरसिया बस्ती के पास बने नए पुल के निकट स्थित ताल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और कुछ ही समय में आसपास के खेतों तक पहुंच गईं। आग ने खेतों में खड़े सूखे डंठलों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और उठता घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहनीय सहयोग दिया। अमित, दिलीप, महेंद्र, महीप समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और अन्य संसाधनों के जरिए आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों का पूरा साथ दिया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते आग प...

अद्विक बैंक्वेट हॉल में बारात बनी रणभूमि,फैजाबाद से आए बारातियों ने मचाया बवाल, घरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल

Image
अद्विक बैंक्वेट हॉल में बारात बनी रणभूमि, फैजाबाद से आए बारातियों ने मचाया बवाल, घरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई घायल पट्टी। शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं जब अद्विक बैंक्वेट हॉल में आई बारात अचानक रणभूमि में तब्दील हो गई। शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे शीतला सिंह वनकर्मी की बेटी की शादी में ऐसा बवाल मचा कि पूरे समारोह में अफरातफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि फैजाबाद से आई बारात में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों ने घरातियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि बारातियों ने बीबीपुर गांव के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई और महिलाएं-बच्चे सहम गए।इस मार-पीट में रवींद्र, गायत्री, जग्गा और अभिषेक समेत कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हंगामे से बैंक्वेट हॉल में मौजूद मेहमान दहशत में आ गए। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।घटना की सूचना मिलते ही कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सो ओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी भी मौके पर पह...

भीषण गर्मी में बिजली गुल, मच्छरों के हमले से ग्रामीण बेहालपट्टी तहसील क्षेत्र में चरमराई विद्युत सप्लाई, रातभर जागने को मजबूर लोग

Image
भीषण गर्मी में बिजली गुल, मच्छरों के हमले से ग्रामीण बेहाल पट्टी तहसील क्षेत्र में चरमराई विद्युत सप्लाई, रातभर जागने को मजबूर लोग पट्टी। भीषण गर्मी के बीच पट्टी तहसील क्षेत्र में लगातार चरमराई विद्युत व्यवस्था ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रात में बार-बार बिजली कटौती होने से लोगों की नींद हराम हो गई है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से रात के समय नियमित रूप से विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। जैसे ही रात गहराती है, बिजली गायब हो जाती है, जिससे पंखे बंद हो जाते हैं और उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है।बिजली कटते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों के कारण रातभर सोना दूभर हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का भी खतरा सताने लगा है।ग्रामीण अवधेश सिंह, रणविजय सिंह, शिवकांत, अंगद, मनोज कुमार, राम बच्चन, जितेंद्र समेत कई लोगों ने बताया कि रात में ब...

किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

Image
किशोरी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव में नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत, धमकी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को दशरथपुर गांव निवासी पीड़िता की मां ने थाना पट्टी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही गामा पुत्र करीम ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पट्टी पुलिस ने धारा 333, 74, 351(3) बीएनएस, धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार 26 अप्रैल 2026 को थाना पट्टी पुलिस ने सटी...

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था जानलेवा हमला

Image
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था जानलेवा हमला पट्टी। थाना पट्टी क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मोहिनी तालाब के पास युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जबकि बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवकों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया था।पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे रेडीगारापुर गांव निवासी वादी मोहिनी तालाब के पास मौजूद था। इसी दौरान पूर्व नियोजित योजना के तहत कुलदीप चौरसिया, विनय चौरसिया, सचिन चौरसिया और संतोष यादव अपाची बाइक से वहां पहुंचे और वादी को पकड़कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए विजय यादव और शिवम यादव को भी चाकू और डंडे से घायल कर दिया गया। हमले में शिवम यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 165/2026 के तहत धारा 3(5...

हेड कांस्टेबल के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही कन्या का भव्य स्वागत

Image
हेड कांस्टेबल के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही कन्या का भव्य स्वागत पट्टी। कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश त्रिपाठी के पट्टी बाईपास स्थित आवास पर नन्ही कन्या के आगमन पर खुशियों का माहौल छा गया। पूरे परिवार और क्षेत्र के लोगों ने इस अवसर को उत्सव की तरह मनाया।कन्या के घर पहुंचते ही गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा करते हुए परिजनों ने नन्ही लक्ष्मी का घर में प्रवेश कराया। इस दौरान पूरा माहौल उल्लास और उमंग से भर गया।कन्या की माता संस्कृती मिश्रा और पिता डॉक्टर आलोक मिश्र की खुशी देखते ही बन रही थी। नानी आभा त्रिपाठी, नाना मुकेश त्रिपाठी, मामा यशार्थ त्रिपाठी व मौसी अर्चिता त्रिपाठी सहित सभी परिजनों ने बच्ची को आशीर्वाद दिया। वहीं, परनाना रामशरण रुपौलिहा और परनानी रामलली रुपौलिहा का स्नेह भी इस खुशी में शामिल रहा।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बालेंद्र भूषण पांडेय, राकेश तिवारी, विजय पाठक, शिवम पंडित, कृष्ण कुमार पांडेय, अवनीश पांडेय, विद्या राय समेत तमाम पुलिस विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने परिवार को बधाई देते हुए नन्ही कन्या के उज्ज्वल भविष...

जमीन विवाद में छोटे भाई पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने जताई अनहोनी की आशंका

Image
जमीन विवाद में छोटे भाई पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने जताई अनहोनी की आशंका पट्टी तहसील क्षेत्र के विकास खंड बेलखरनाथ धाम के मकरा मनभवना गांव में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रमाशंकर ने अपने ही छोटे भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, वह गांव स्थित अपने घर में अकेले रहते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर उनका छोटा भाई जमीन को लेकर विवाद कर रहा है और लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।रमाशंकर का आरोप है कि आरोपी भाई दबंग किस्म का व्यक्ति है, जो आए दिन गाली-गलौज करता है और कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।पीड़ित ने संबंधित थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठेगुआ गाँव में जमीन विवाद में 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिराई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Image
ठेगुआ गाँव में जमीन विवाद में 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिराई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह करीब 10 बजे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विपक्षियों ने रंजिश के चलते लगभग 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। मामले में पीड़ित ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी राकेश कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को थाना दिवस में शिकायत भी की थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था।पीड़ित का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रविवार सुबह चार-पांच लोग लाठी-डंडा, फावड़ा और कुदाल लेकर पहुंचे और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने करीब 15 वर्ष पहले बनी उनकी 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की...

ठेगुआ गाँव में जमीन विवाद में 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिराई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Image
ठेगुआ गाँव में जमीन विवाद में 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिराई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह करीब 10 बजे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विपक्षियों ने रंजिश के चलते लगभग 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। मामले में पीड़ित ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी राकेश कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को थाना दिवस में शिकायत भी की थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था।पीड़ित का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रविवार सुबह चार-पांच लोग लाठी-डंडा, फावड़ा और कुदाल लेकर पहुंचे और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने करीब 15 वर्ष पहले बनी उनकी 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की...

मां गायत्री की भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई

Image
मां गायत्री की भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई पट्टी। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नगर में मां मां गायत्री की दिव्य एवं भव्य कलश यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह विशेष कलश यात्रा शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में भ्रमण कर रही है, जिसके अंतर्गत विभिन्न नगरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पट्टी नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं आयोजक विनोद कुमार जायसवाल के साथ सैकड़ों नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्य समर बहादुर, अवनि चन्द्र उपाध्याय और पीतांबर शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना कर यात्रा को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस दौरान भाजपा नेता रामचरित्र वर्मा, सजीवन सोनी, राजेश्वरी प्रसाद खरे, संजय श्रीवास्तव पांडे, अमित सोनी, महेश सोनी, वार्ड सभासद मोहम्मद कैफ, अतुल खंडेलवाल और जगदीश मोदनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे नगर में धार्मिक उत्स...

बैनामे की जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर मारपीट की धमकी

Image
बैनामे की जमीन पर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर मारपीट की धमकी पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में बैनामे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर जबरन कब्जा करने, गाली-गलौज करने और मारपीट के लिए दौड़ा लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी सदीना बानो ने शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गांव में एक जमीन बैनामे के जरिए खरीदी थी, जिस पर उनका वैध अधिकार है। आरोप है कि उसी जमीन पर पड़ोसी जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया, जिससे वह भयभीत हो गईं। किसी तरह वहां से हटकर उन्होंने अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घट...

आमीसराय सैफ खां गांव में भूत-प्रेत के विवाद में बुजुर्ग पर हमलाः पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Image
आमीसराय सैफ खां गांव में भूत-प्रेत के विवाद में बुजुर्ग पर हमलाः पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आमीसराय सैफ खां गांव में भूत-प्रेत के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पीड़ित अजय कुमार सिंह ने शनिवार को दिन में 11:30 बजे के आसपास पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट का आरोप लगाया है। अजय कुमार सिंह के अनुसार, पड़ोसी उनके घर के दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई की। जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर वहां से चले गए, जिससे उनकी जान बच सकी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्हें आए दिन परेशान करते रहते हैं। अजय कुमार सिंह ने यह भी बताया कि वह वृद्ध हैं और उन्हें आंखों से ठीक से दिखाई नहीं देता, जिसका फायदा उठाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और आवश्यक कार्रवाई ...

स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने खड़ा कर दिया निर्माण! पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, गांव में बढ़ा तनाव

Image
स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने खड़ा कर दिया निर्माण! पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, गांव में बढ़ा तनाव आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मढरामऊ गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी मोहन यादव ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनकी भूमिधरी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट द्वारा स्पष्ट रूप से स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) भी पारित किया जा चुका है, इसके बावजूद पड़ोसी पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए विवादित भूमि पर नया निर्माण करा दिया।पीड़ित मोहन यादव का आरोप है कि न्यायालय के आदेश को खुलेआम चुनौती देते हुए पड़ोसी लगातार निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मना करने और न्यायालय के आदेश की जानकारी देने के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया। इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और कभी भी बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।मोहन यादव ने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं...

स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने खड़ा कर दिया निर्माण! पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, गांव में बढ़ा तनाव

Image
स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने खड़ा कर दिया निर्माण! पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार, गांव में बढ़ा तनाव आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मढरामऊ गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी मोहन यादव ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनकी भूमिधरी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट द्वारा स्पष्ट रूप से स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) भी पारित किया जा चुका है, इसके बावजूद पड़ोसी पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए विवादित भूमि पर नया निर्माण करा दिया।पीड़ित मोहन यादव का आरोप है कि न्यायालय के आदेश को खुलेआम चुनौती देते हुए पड़ोसी लगातार निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मना करने और न्यायालय के आदेश की जानकारी देने के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया। इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और कभी भी बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।मोहन यादव ने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं...

जीवित को मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने का आरोप, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

Image
जीवित को मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने का आरोप, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार पट्टी (प्रतापगढ़)। तहसील क्षेत्र के चौकिया गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। गांव निवासी मुख्तार गुप्ता ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम पट्टी से शिकायत करते हुए बताया कि वह पूरी तरह जीवित हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें मृत दर्शाकर राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया गया। इस वजह से उन्हें मिलने वाला सरकारी राशन भी बंद हो गया है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी पहचान और जीवित होने की पुष्टि कराकर राशन कार्ड को तत्काल बहाल किया जाए, ताकि उन्हें फिर से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मामले में एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्र ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कद...

तालाब में नहा रहे युवकों पर खूनी हमला, चाकू से गोदकर तीन को किया लहूलुहान,पुरानी रंजिश में तालाब बना रणभूमि, लाठी-डंडा और चाकू लेकर पहुंचे हमलावर,सुलह का दबाव न मानने पर जानलेवा वार! रेडीगारापुर में तीन युवक अस्पताल में भर्ती,

Image
तालाब में नहा रहे युवकों पर खूनी हमला, चाकू से गोदकर तीन को किया लहूलुहान, पुरानी रंजिश में तालाब बना रणभूमि, लाठी-डंडा और चाकू लेकर पहुंचे हमलावर, सुलह का दबाव न मानने पर जानलेवा वार! रेडीगारापुर में तीन युवक अस्पताल में भर्ती, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में शनिवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तालाब में नहा रहे तीन युवकों पर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि गांव निवासी विजय यादव, जो पंचायती राज विभाग में जेई पद पर तैनात हैं, अपने दोस्तों शिवम यादव और गोली उर्फ विजय कुमार के साथ मोहिनी तालाब पर नहाने गए थे। इसी दौरान गांव के ही कुलदीप चौरसिया अपने परिवार के कई लोगों के साथ लाठी-डंडा, धारदार हथियार और चाकू लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि हमलावरों ने विजय यादव पर सीधा चाकू से हमला बोल दिया। उनके पेट और कंधे पर तीन गहरे घाव हुए। विजय की चीख-पुकार सुनकर गहरे पानी में नहा र...