Posts

Showing posts from March, 2026

भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बाबा बेलखरनाथ धाम एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न

Image
भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बाबा बेलखरनाथ धाम एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न प्रतापगढ़।बाबा बेलखरनाथ धाम एकेडमी, लौवार पट्टी में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास, भव्यता एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी पूणेद्र मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि करुणा शंकर मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी पूणेद्र मिश्रा ने अपने सं...

शराबी पति की मारपीट से तंग आकर विवाहिता घर से निकाली, पुलिस से लगाई गुहार

Image
शराबी पति की मारपीट से तंग आकर विवाहिता घर से निकाली, पुलिस से लगाई गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। गांव निवासी साबरुन पत्नी फौजदार ने पट्टी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के अनुसार उसका पति नशे का आदी है और आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता है। सोमवार दोपहर स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब पति नशे में घर पहुंचा और बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसे घर से भगा दिया।घटना के बाद पीड़ित महिला दोपहर करीब ढाई बजे पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत,घर के सामने खेल रहा था अर्पित, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम,सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा ,

Image
तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, घर के सामने खेल रहा था अर्पित, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा , पट्टी। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के आसपुर देवसरा विकासखंड अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।रमईपुर नेवादा निवासी विजय शंकर पटेल का पुत्र अर्पित पटेल (4) सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव की सड़क से गुजर रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।चिकित्सक डॉ. रणविजय सिंह के अनुसार, बच्चे को अत्यधिक गंभीर चोटें...

करंट का करारा झटका: बिना शटडाउन चढ़े लाइन पर, झुलसा लाइनमैन,लापरवाही या मजबूरी? बिजली विभाग पर उठे सवाल, हालत गंभीर,

Image
करंट का करारा झटका: बिना शटडाउन चढ़े लाइन पर, झुलसा लाइनमैन, लापरवाही या मजबूरी? बिजली विभाग पर उठे सवाल, हालत गंभीर, पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीथापुर गांव में बिजली का तार दुरुस्त करते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, अकारीपुर गांव निवासी संविदा सहायक लाइनमैन श्याम दत्त तिवारी (पुत्र स्व. लक्ष्मी नारायण तिवारी) पीथापुर गांव में बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।चर्चा है कि लाइनमैन बिना शटडाउन लिए ही लाइन पर काम कर रहे थे, जो सीधे तौर प...

मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण, छात्राओं ने स्वागत गीत से बांधा समां

Image
मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण, छात्राओं ने स्वागत गीत से बांधा समां पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को मुख्य प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के संरक्षक पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने फीता काटकर प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। लोकार्पण के पश्चात कार्यक्रम का अगला चरण विद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ, जहां अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण में सराबोर हो गया। इसके साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल, डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, श्याम शंकर मिश्र भगवान दास मिश्र राजेश्वरी प्रसाद खरे म...

एक साथ गूंजी तीन किलकारियां: रखहा बाजार की मंजू देवी ने दिया ट्रिपलेट्स को जन्म, इलाके में खुशी की लहर

Image
एक साथ गूंजी तीन किलकारियां: रखहा बाजार की मंजू देवी ने दिया ट्रिपलेट्स को जन्म, इलाके में खुशी की लहर पट्टी। तहसील क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र अंतर्गत रखहा बाजार की रहने वाली मंजू देवी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर क्षेत्र में खुशी और आश्चर्य का माहौल बना दिया। यह दुर्लभ प्रसव सोमवार को शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मीरा हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के रखहा बाजार निवासी मंजू देवी को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान स्थिति को गंभीर मानते हुए ऑपरेशन (सी-सेक्शन) से प्रसव कराने का निर्णय लिया।अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम, जिसमें डॉ. सुमित मिश्र के नेतृत्व में अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे, ने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक प्रसव कराया। मंजू देवी ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। जैसे ही यह खबर गांव...

पट्टी: मेधावी छात्रा की सफलता पर घर में बधाइयों का तांता

Image
पट्टी: मेधावी छात्रा की सफलता पर घर में बधाइयों का तांता पट्टी। क्षेत्र के मंगरौरा बाजार स्थित सी.एस. पब्लिक मेमोरियल स्कूल में कक्षा-1 में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रवी सोनी ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रवी सोनी की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।प्रवी सोनी के पिता प्रदीप सोनी, जो भाजपा के युवा नेता व समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनकी पुत्री की सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों का घर पर बधाई देने के लिए तांता लग गया। लोगों ने प्रवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उसके परिश्रम और लगन की सराहना की।इस अवसर पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटी कक्षा में ही इस तरह की उपलब्धि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।

एएनएम सेंटर के रास्ते पर दबंग का कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश,दर्जन भर से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, अतिक्रमण हटाने की मांग,

Image
एएनएम सेंटर के रास्ते पर दबंग का कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश, दर्जन भर से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, अतिक्रमण हटाने की मांग, पट्टी । तहसील क्षेत्र के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम अंतर्गत जयसिंहगढ़ गांव में एएनएम सेंटर जाने वाले सार्वजनिक संपर्क मार्ग पर दबंग द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक वर्ष से मार्ग के बीचों-बीच सीमेंट के पिलर गाड़कर उस पर तार बांध दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह रास्ता न केवल लगभग दो दर्जन घरों के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है, बल्कि इसी मार्ग से एएनएम सेंटर तक पहुंचा जाता है। रास्ता बंद होने के कारण मरीजों व महिलाओं को खेतों के मेड़ों से होकर केंद्र तक जाना पड़ रहा है, जिससे भारी असुविधा हो रही है। बुधवार को गांव के संतोष सिंह, समलेश सिंह, सुशील सिंह, बहादुर सिंह, आनंद सिंह, कुलदीप सिंह, उमेश बहादुर, महेंद्र प्रताप, राजेंद्र सिंह, देवी प्रसाद, मिठाई लाल शुक्ला, जगदीश प्रताप सिंह सहित दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की...

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Image
तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर पट्टी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान अंतपुर निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 9:00 बजे विजय कुमार सिंह अपने घर से बाइक द्वारा सुल्तानपुर जनपद स्थित अपने एक मित्र के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को संभालते हुए परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि विजय कुम...

मेड़बंदी तोड़ने का मामला तूल पकड़ा, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Image
मेड़बंदी तोड़ने का मामला तूल पकड़ा, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर बरदैता गांव में मेड़बंदी तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी पन्नालाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित पन्नालाल ने आरोप लगाया कि उसकी खेत की मेड़बंदी को जानबूझकर तोड़ दिया गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंकित, इंद्रावती, रामसुख, भारत और विजयराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मेड़बंदी तोड़ने का मामला तूल पकड़ा, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Image
मेड़बंदी तोड़ने का मामला तूल पकड़ा, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर बरदैता गांव में मेड़बंदी तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी पन्नालाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित पन्नालाल ने आरोप लगाया कि उसकी खेत की मेड़बंदी को जानबूझकर तोड़ दिया गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अंकित, इंद्रावती, रामसुख, भारत और विजयराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, काम रुकवाया

Image
मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, काम रुकवाया पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में अमरगढ़ से पहलमापुर मढ़रा मऊ होते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर डाली गई गिट्टियां हल्के दबाव में ही उखड़ जा रही हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।गांव निवासी प्रेमचंद दुबे ने बताया कि यह सड़क लगभग 10 गांवों के आवागमन का मुख्य मार्ग है और इसके निर्माण के लिए करीब 36 लाख रुपये का टेंडर पास हुआ है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है।रविवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। प्रदर्शन में राजकुमार, दिनेश, नीरज, राहुल, गिरजा शंकर, अमित, राम कैलाश तिवारी, महेंद्र प्रताप, हिमांशु, अं...

हत्या के प्रयास में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार,दिलीपपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मंदिर के पास से दबोचे गए आरोपी

Image
हत्या के प्रयास में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, दिलीपपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, मंदिर के पास से दबोचे गए आरोपी पट्टी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलीपपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर बलराम सिंह व स्वाट/सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को प्रकट नाथ मंदिर के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वादी बारघाट से अपने घर लौट रहा था। ग्राम छीटपुर स्थित सतीमाई की बाग में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी वादी की जेब से नकदी व गले की सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 120/25 के तहत व...

रामपुर खंगाल में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज

Image
रामपुर खंगाल में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज प्रतापगढ़। जनपद के रामपुर खंगाल गांव में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी दुर्गेश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 मार्च को वह अपने परिवार के साथ मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर रखे बर्तन, राशन समेत अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मामला प्रथम दृष्टया सही पाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जामताली की राजनीति मे एक बार फिर प्रधान प्रमोद दुबे का जलवा हुआ कायम,भारी जनसमर्थन के साथ प्रधान समर्थित मंजू देवी बनी जामताली की कोटेदार,367 के विशाल जनसमर्थन से विजई हुई मंजू देवी जामताली में जश्न का माहौल,सीओ की निगरानी मे सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रही भारी फोर्स,भारी विरोध आरोप प्रत्यारोप के बीच हुई कोटा चयन की बैठक सम्पन्न,

Image
जामताली की राजनीति मे एक बार फिर प्रधान प्रमोद दुबे का जलवा हुआ कायम, भारी जनसमर्थन के साथ प्रधान समर्थित मंजू देवी बनी जामताली की कोटेदार, 367 के विशाल जनसमर्थन से विजई हुई मंजू देवी जामताली में जश्न का माहौल, सीओ की निगरानी मे सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रही भारी फोर्स, भारी विरोध आरोप प्रत्यारोप के बीच हुई कोटा चयन की बैठक सम्पन्न, प्रतापगढ़ जनपद के विकासखंड शिवगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जामताली में दिनांक 28 मार्च दिन शनिवार को उप जिलाधिकारी रानीगंज के पत्रांक संख्या 895 एवं खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ के पत्रांक संख्या 837 के आदेश के अनुक्रम में सचिव आवास के सामने जामताली में शनिवार को उचित दर विक्रेता कोटा चयन की खुली बैठक ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दो आवेदन पत्र आए। जिसमें आवेदकों के समर्थकों को उनके सामने खड़ा कराया गया। जिसमें मंजू देवी पत्नी अमित कुमार के समर्थन में 416 लोग और उमेश सिंह पुत्र माता दीन सिंह के पक्ष में समर्थकको की संख्या 49 रही। इस तरह मंजू देवी पत्नी अमित कुमार 367 समर्थकों से विजयी घोषित की गई। औ...

तालाब की लाखों की मछली चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Image
तालाब की लाखों की मछली चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)। थाना क्षेत्र के लाखीमपुर कप्स गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कोलकाता गए एक परिवार के तालाब से लाखों रुपये की मछलियां चोरी कर ली गईं।जानकारी के अनुसार गांव निवासी जावेद अली लगभग एक माह पूर्व अपने परिवार के साथ कोलकाता गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने गांव स्थित अपने तालाब में करीब 20 हजार रुपये के मछली के बच्चों (बीज) का पालन-पोषण किया था, जो समय के साथ बढ़कर लाखों रुपये की मछली तैयार हो चुकी थी।आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब से पूरी मछली पकड़ ली। शनिवार को शाम करीब 5 बजे जब जावेद अली अपने परिवार के साथ वापस घर पहुंचे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई।घटना से आहत पीड़ित ने स्थानीय पुलिस सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हवाई फायरिंग कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम बरामद

Image
हवाई फायरिंग कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम बरामद पट्टी।प्रतापगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हवाई फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चार जिंदा देसी बम बरामद किए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, थाना पट्टी क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी किराना दुकान पर बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात युवक पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उसके भाई अमित के बारे में पूछताछ की, दुकान का सामान फेंककर नुकसान किया और ₹10,000 की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हवाई फायरिंग कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के पीछे पुराने विवाद का हवाला देते हुए ध्रुव तिवारी व उसके साथियों पर आरोप लगाया था।इस मामले में थाना पट्टी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व ...

पट्टी में गूंजा धर्मध्वनि का घोष: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, ऐतिहासिक आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल

Image
पट्टी में गूंजा धर्मध्वनि का घोष: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, ऐतिहासिक आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल पट्टी। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का पट्टी क्षेत्र में शनिवार को भव्य एवं ऐतिहासिक आगमन हुआ। शंकराचार्य पद पर आसीन होने के बाद उनके प्रथम आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। चांदा बाज़ार में शंकराचार्य जी के स्वागत के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। जयघोष, पुष्पवर्षा और भक्तिमय नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन भावविभोर नजर आए। चांदा बाजार से जलपा नहर पुल होते हुए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कथा स्थल भवसरनपुर (सैफाबाद) पट्टी पहुंची। यहां श्री रमाकांत पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विधिवत पादुका पूजन संपन्न कराया गया। आयोजन में प्रदीप पांडेय व संदीप पांडेय सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। मंच पर आगमन के उपरांत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक ...

गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद शिकायत मुख्यमंत्री से

Image
गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद शिकायत मुख्यमंत्री से  प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में उसर खाते की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इसी से होकर गांव के करीब कई घरों का एकमात्र आने जाने का रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर छप्पर पीलर व दीवार आदि बनाकर कब्जा कर लिया है। जिससे उनके आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से लेकर न्यायालय तक शिकायत करने के बाद भी जब न्याय मिलने के आसार नजर नहीं आए तो पीड़ित पक्ष से सिंपी सिंह रीमा सिंह आदि मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत दर्ज कराते हुए आने जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि विगत 5 दिनों से प्रतिदिन राजस्व की टीम मौके पर आती है, पर दबंगों की दबंगई के चलते बिना कोई उचित कार्रवाई किए, वापस लौट जाती है। उक्त दबंग लोग तरह-तरह की गलियां व धमकी दे रहे हैं जिससे किसी भी समय बड़ी अप्रिय घटना होने की संभावना ...

विद्यालय जा रहे छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मासूम समेत तीन घायल

Image
विद्यालय जा रहे छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मासूम समेत तीन घायल पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतपुर गांव से शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार मनैतपुर गांव निवासी सोहम सिंह (20) और दीपांशु सिंह (21) अपने साथ आस्था सिंह (10) को लौवार गांव स्थित एक विद्यालय में छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। सुबह के समय जैसे ही वे लौवार गांव के समीप पहुंचे, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि तीनों संभल नहीं सके और सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को निगरानी में रखा है।सीएचसी के डॉक्टर नीरज सिंह ...

पुरानी रंजिश में भाई ने भाई को पीटा, सीसीटीवी तोड़ने का आरोप; पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Image
पुरानी रंजिश में भाई ने भाई को पीटा, सीसीटीवी तोड़ने का आरोप; पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक भाई द्वारा दूसरे भाई की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा तोड़ने और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।जानकारी के अनुसार सोनबरसा गांव निवासी विनोद यादव पुत्र जयनाथ यादव ने शुक्रवार को पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 23 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उनके बड़े भाई मनोज यादव ने उनके छोटे भाई प्रमोद यादव को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। उस समय पीड़ित विनोद यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रह रहे थे। घटना की जानकारी उन्हें उनके अस्वस्थ पिता द्वारा दी गई। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब वह गांव पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि उनके बड़े भाई द्वारा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को स्थानीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त है तथा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने क...

पड़ोसियों पर महिलाओं की पिटाई व अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस से शिकायत

Image
पड़ोसियों पर महिलाओं की पिटाई व अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस से शिकायत पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में महिलाओं के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सदहा गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि बीते 26 मार्च की रात करीब 8 बजे उसके पड़ोसी एकजुट होकर उसके घर पर चढ़ आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी ननद को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट की।पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने ननद के साथ अश्लील हरकत की तथा उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। किसी तरह शोर मचाकर पीड़िता ने अपनी और ननद की जान व इज्जत बचाई। घटना के बाद पीड़िता ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मिट्टी ढुलाई के दौरान पेड़ क्षतिग्रस्त करने से मना करने पर युवक की पिटाई

Image
मिट्टी ढुलाई के दौरान पेड़ क्षतिग्रस्त करने से मना करने पर युवक की पिटाई पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह गांव में अवैध मिट्टी खनन व ढुलाई के विरोध पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम कैलाश पांडेय पुत्र विजय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को करीब 1 बजे पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बीते 26 मार्च की शाम लगभग 5 बजे गांव के कुछ लोग बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर से ढुलाई कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान ट्रैक्टर से उड़ती मिट्टी और आवाजाही के कारण उनके पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा था।पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और मिट्टी ढुलाई रोकने को कहा, तो आरोपी पक्ष के लोग एकजुट होकर उन पर लात-घूंसे और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैक्टर एक नाबालिग द्वारा चला...

घर में घुसकर चाचा-भतीजी की पिटाई, तोड़फोड़ का आरोप; पुलिस से शिकायत

Image
घर में घुसकर चाचा-भतीजी की पिटाई, तोड़फोड़ का आरोप; पुलिस से शिकायत पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना में चाचा-भतीजी दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार सदहा गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। इसी दौरान घर के बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। विरोध करने पर आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अपने बेटों व अन्य सहयोगियों को बुला लिया।पीड़ित का आरोप है कि सभी लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी भतीजी प्रीति को भी आरोपियों ने लाठी से मारकर बेहोश कर दिया। जान बचाने के लिए जब पीड़ित घर के अंदर भागे तो आरोप है कि हमलावर घर में घुस गए और वहां भी मारपीट के साथ तोड़फोड़ की। घटना ...

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत में सुधार, सीएचसी में भर्ती

Image
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत में सुधार, सीएचसी में भर्ती पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में युवक को सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपाध्यायपुर गांव निवासी नारायण गौतम (25) का गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इसी से आहत होकर युवक ने गुस्से में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।जहरीला पदार्थ सेवन करने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख परिजन घबरा गए और बिना समय गंवाए उसे तत्काल सीएचसी पट्टी ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक को भर्ती कर लिया।सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक की हालत अब नियंत्रण में है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल लाए जाने से स्थिति संभल ग...

धूई गांव में पुआल फेंकने के विवाद में मारपीट, युवती समेत तीन घायल

Image
धूई गांव में पुआल फेंकने के विवाद में मारपीट, युवती समेत तीन घायल पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के धूई गांव में पुआल फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी दुर्गावती पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बीते 23 मार्च की सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी उनके घर के पास पशु चारे का पुआल फेंक रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।बताया गया कि शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची उनकी बेटी तनु और बेटा प्रिंस को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। जान बचाने के लिए जब परिवार के लोग घर के अंदर गए तो आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की। घटना में तनु को गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार कराया गया। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे पीड़ित परिवार पट्टी कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस का कहना है कि प्रार्थ...

दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, एक नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, एक नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी आशीष श्रीवास्तव पुत्र रामचंद्र श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे बाइक से आए 6-7 युवक अपनी गाड़ियां कुछ दूरी पर खड़ी कर उसकी दुकान की ओर बढ़े और अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उस समय वह दुकान के अंदर मौजूद था। आरोप है कि हमलावरों ने उसे लक्ष्य बनाकर भी फायर किया, लेकिन अंदर होने के कारण वह बाल-बाल बच गया।फायरिंग के बाद हमलावर दुकान तक पहुंचे और वहां रखे सामान में जमकर तोड़फोड़ कर दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पट्टी कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर सौराई गांव निवासी ध्रुव तिवारी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाल आनंदपाल भदौरिया ...

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गेंहू कटाई के दौरान हुआ हादसा

Image
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गेंहू कटाई के दौरान हुआ हादसा  प्रतापगढ़। जनपद के कोहड़ौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौली गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गेंहू की कटाई के दौरान हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मशीन ठीक करने के दौरान हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरौली निवासी मो. शहजाद (25 वर्ष) पुत्र मो. सैफ गुरुवार दोपहर करीब दो बजे खेत में हार्वेस्टर मशीन से गेंहू की कटाई करवा रहा था। काम के दौरान उसे महसूस हुआ कि मशीन गेंहू सही ढंग से नहीं फेंक रही है। खराबी को देखने के लिए शहजाद जैसे ही मशीन के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा, वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की जद में आ गया। करंट की चपेट में आते ही युवक बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण और परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही प...

पिता-पुत्र की पिटाई में एक नामजद सहित पांच पर केस, जांच शुरू

Image
पिता-पुत्र की पिटाई में एक नामजद सहित पांच पर केस, जांच शुरू आसपुर देवसरा सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला निवासी रविशंकर पांडेय ने कार सवार दबंगों के खिलाफ थाना देवसरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रविशंकर पांडेय के अनुसार, वह अपने पुत्र जयस पांडेय के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वे ढखवा बाजार के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं।आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार सवार चार से पांच लोग वाहन से उतर आए और बिना किसी कारण के दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बीच बाजार हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के जुटने पर किसी तरह दोनों को हमलावरों के चंगुल से बचाया गया।रविशंकर पांडेय ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक को वह पहचानते हैं, जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवास...

पट्टी में 28 मार्च को प्रथम आगमन करेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Image
पट्टी में 28 मार्च को प्रथम आगमन करेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आसपुर देवसरा, 26 मार्च। उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का शंकराचार्य पद ग्रहण करने के पश्चात पहली बार पट्टी क्षेत्र में आगमन 28 मार्च (शनिवार) को होगा। उनके आगमन को लेकर क्षेत्रभर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है और स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जानकारी के अनुसार, उनका यह पावन आगमन आसपुर देवसरा क्षेत्र के भवसरनपुर (सैफाबाद) स्थित रमाकांत पाण्डेय के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान होगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राजा परीक्षित मोक्ष प्रसंग का विशेष वर्णन किया जाएगा, जिसे सुनना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। शंकराचार्य जी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर मिलेगा, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया है। शंकराचार...

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पट्टी पुलिस की कार्रवाई,दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या से जुड़े मामले में आरोपी को घर से दबोचा

Image
वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पट्टी पुलिस की कार्रवाई, दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या से जुड़े मामले में आरोपी को घर से दबोचा प्रतापगढ़। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पट्टी के उपनिरीक्षक अजय कुमार अंचल मय हमराह कांस्टेबल पंकज यादव द्वारा मु0अ0सं0 45/03 धारा 498ए, 306, 201 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त अरविंद कुमार पुत्र रामखिलावन निवासी अशोकपुर पूरे सुखचैन, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने तथा साक्ष्य मिटाने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस टीम में शामिल:उपनिरीक्षक अजय कुमार अंचल एवं कांस्टेबल पंकज यादव, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।

वारंटियों पर कंधई पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
वारंटियों पर कंधई पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार प्रतापगढ़। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कंधई पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ मु.नं. 492/2008 से संबंधित वारंटी अभियुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार पाठक (49) पुत्र जगतनारायण पाठक निवासी ग्राम नरसिंहपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र, मुख्य आरक्षी राजकुमार कुशवाहा व कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव की टीम ने परिवाद संख्या 1211/19 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त अरुण कुमार (42) पुत्र हरिप्रकाश पांडेय निवासी ग्राम तरदहा को बहेलियापुर स्थित अमृत स्वीट हाउस के पास से धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। अभियान के तहत आ...

एसपी प्रतापगढ़ ने फरियादी से अभद्रता करने वाले पृथ्वी गंज चौकी इंचार्ज अजय अंचल को किया लाइन हाजिर

Image
एसपी प्रतापगढ़ ने फरियादी से अभद्रता करने वाले पृथ्वी गंज चौकी इंचार्ज अजय अंचल को किया लाइन हाजिर  पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खंगाल गांव निवासी दुर्गेश शर्मा रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहता है। पखवाड़ा भरपूर उसे यह फोन पर ज्ञात हुआ कि उसके घर में चोरी हो गई। आने के बाद उसे शक था कि आसपास के कुछ युवक जो नशा करते हैं उन लोगों ने उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से बर्तन गहने नगदी व राशन समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। जिसकी नामजद शिकायत उसने कर दी। आरोप है कि पुलिस द्वारा जांच के नाम पर उसे दौड़ाया जाता रहा। मंगलवार की शाम जब वह अपनी पत्नी के साथ शिकायत की बाबत चौकी पर पूछताछ करने गया तो आरोप है कि उसे देखते ही चौकी इंचार्ज उसे गालियां देना शुरू कर दिया। उसे कालर पड़कर चौकी से धक्का देकर बाहर भगा दिया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है। वायरल वीडियो कल एसपी प्रतापगढ़ ने बुधवार को संज्ञान में लेते हुए दोपहर करीब 11:30 बजे पृथ्वी गंज चौकी इंचार्ज अजय आंचल को लाइन हाजिर कर दिया। शिकायतकर्ताओं से विवाद का चौकी इंचार्ज अजय आंचल का पुराना ना...

दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Image
दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 23 मार्च 2026 को ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी। इस मामले में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 56/26 के तहत धारा 80/85/351(3) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।उपनिरीक्षक हरीन्द नारायण राय मय टीम क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प...

जमीन विवाद में देवर ने भाभी को पीटा, हालत गंभीर

Image
जमीन विवाद में देवर ने भाभी को पीटा, हालत गंभीर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर देवर द्वारा भाभी की पिटाई का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विवादित जमीन पर छप्पर रखा जा रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विरोध करने पर देवर ने भाभी को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल महिला मनीषा देवी को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में उपनिरीक्षक अनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की

तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

Image
तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी पट्टी।तहसील परिसर में बुधवार को एक गरिमामय आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर उत्साहपूर्वक बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बीते एक वर्ष में अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रमोद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से पैरवी हुई है। उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए सभी ने आगे भी इसी तरह संगठन को सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।इस मौके पर रणविजय सिंह, वंश बहादुर सिंह, अजीत सिंह, सूरज सिंह, दिनेश सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार वर्मा, इंद्रजीत यादव, देशराज तिवारी, प्रदीप पांडे, विकास तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

Image
तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने जताई खुशी पट्टी।तहसील परिसर में बुधवार को एक गरिमामय आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील अध्यक्ष व महामंत्री के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर उत्साहपूर्वक बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बीते एक वर्ष में अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रमोद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से पैरवी हुई है। उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए सभी ने आगे भी इसी तरह संगठन को सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।इस मौके पर रणविजय सिंह, वंश बहादुर सिंह, अजीत सिंह, सूरज सिंह, दिनेश सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार वर्मा, इंद्रजीत यादव, देशराज तिवारी, प्रदीप पांडे, विकास तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हर्रई पट्टी में अराजक तत्वों का तांडव, कई राउंड फायरिंग से दहशत,किराना दुकानदार को बनाया निशाना, तोड़फोड़ कर फरार; पुलिस जांच में जुटी,

Image
हर्रई पट्टी में अराजक तत्वों का तांडव, कई राउंड फायरिंग से दहशत, किराना दुकानदार को बनाया निशाना, तोड़फोड़ कर फरार; पुलिस जांच में जुटी, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव में बुधवार को अराजक तत्वों ने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गांव निवासी आशीष श्रीवास्तव, पुत्र रामचंद्र श्रीवास्तव, जो गुमटी में किराने की दुकान चलाते हैं, को हमलावरों ने निशाना बनाया। पीड़ित के अनुसार, सुबह करीब 11:50 बजे बाइक से आए 6-7 युवक अपनी गाड़ियां कुछ दूरी पर खड़ी कर दुकान की ओर बढ़े और अचानक हवाई फायरिंग शुरू कर दी। उस समय दुकानदार दुकान के अंदर मौजूद था। आरोप है कि हमलावरों ने उसे लक्ष्य कर भी फायर किया, लेकिन अंदर होने के कारण वह बाल-बाल बच गया।फायरिंग के बाद कुछ हमलावर दुकान पर पहुंचे और सामान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दोपहर करीब 3:30 बजे क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन म...

आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Image
आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सेतापुर गांव निवासी रामराज चौरसिया (50) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे। बुधवार दोपहर उनका भाई राम फकीर चौरसिया गांव के बाग में गया, जहां उसने देखा कि रामराज बांस की कोट में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटके हुए हैं।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के भाई राम फकीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। घटना के बाद मृतक की वृद्ध मां सोनबरसा का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

निर्माण सामग्री फेंकने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

Image
निर्माण सामग्री फेंकने का विरोध करने पर महिला की पिटाई पट्टी (प्रतापगढ़)। आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र के पट्टी कोतवाली अंतर्गत परिहार गांव में निर्माण कार्य के लिए लाई गई सामग्री फेंकने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी। परिहार गांव निवासी रीता सिंह (पत्नी सुखराम सिंह) ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि समझौते के तहत उन्हें एक जमीन मिली थी, जिस पर वह निर्माण कार्य शुरू करना चाह रही थीं। इसके लिए उन्होंने ईंट सहित अन्य निर्माण सामग्री मंगवाई थी। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 3 बजे विपक्षी एकजुट होकर पहुंचे और उनकी ईंट व अन्य निर्माण सामग्री फेंकने लगे। जब रीता सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित महिला शाम करीब 5 बजे अपने बच्चों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेत से लौट रहे युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

Image
खेत से लौट रहे युवक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी पट्टी (प्रतापगढ़)। पट्टी तहसील क्षेत्र के पेड़रा गांव में मंगलवार सुबह खेत से घर लौट रहे एक युवक पर दो लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित इरसाद खान (पुत्र वसीम) के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजे की है। वह अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसे व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक ने दोपहर करीब 3 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने और गोली मार देने की धमकी भी दी, जिससे वह दहशत में है। उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे 731 पर पिता-पुत्र से मारपीट, फोर व्हीलर सवार हमलावर फरार

Image
हाईवे 731 पर पिता-पुत्र से मारपीट, फोर व्हीलर सवार हमलावर फरार प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग 731 पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार पिता-पुत्र के साथ फोर व्हीलर सवार हमलावरों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के थाना करौदी क्षेत्र के खालिसपुर गोपालपुर निवासी रवि शंकर पांडे अपने पुत्र जयेश पांडे के साथ किसी रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नगर पंचायत ढकवा पूरा गांव के पास हाईवे 731 पर पहुंचे, तभी एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार सवार 4-5 लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और ढकवा चौकी इंचार्ज अवध राज यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदा भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध...

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,चार महीने पहले हुई थी शादी, दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Image
पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, चार महीने पहले हुई थी शादी, दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह गांव में सोमवार रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बृजेश पटेल की शादी 4 दिसंबर 2025 को शहर के विवेक नगर निवासी भलई राम पटेल की 20 वर्षीय बेटी काजल पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद बृजेश मुंबई में रहकर ट्रक चालक का कार्य करता है। पत्नी के बुलाने पर वह रविवार को घर आया था।परिजनों के मुताबिक, सोमवार की शाम काजल और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद काजल कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने रोशनदान के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो काजल फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ...

एक किलो 280 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Image
एक किलो 280 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज पट्टी। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलीपपुर थाना पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, दिलीपपुर थाना क्षेत्र में नौहर हुसैनपुर गांव के पास मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा रमिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खभोर गांव निवासी महेश कुमार उर्फ दिलावर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे को बेचने के लिए गैर जनपद ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।दरोगा रमिल कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्नाकोत्तर महाविद्यालय पट्टी तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के साथ हुआ समझौता

Image
स्नाकोत्तर महाविद्यालय पट्टी तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के साथ हुआ समझौता पट्टी।स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी,प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों और शिक्षकों के अकादमिक शोध,प्रशिक्षण, शैक्षणिक, तकनीकी उन्नयन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित करते हुए कृषि मंत्रालय भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ (एक उच्च शोध संस्थान)के साथ समझौता किया है।इस समझौते से महाविद्यालय के छात्रों और शोधार्थियों को कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अध्ययन और शोध के लिए संस्थान द्वारा फील्ड सर्वे हेतु वैज्ञानिक तकनीकी सुविधाएं प्रदान कराएगा।आज दिनांक 24मार्च 2026 को यह ऐतिहासिक समझौता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अखिलेश कुमार पांडेय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान के निर्देशक डॉ दिनेश सिंह के साथ समझौता पत्र पर संयुक्त हस्ताक्षर के साथ हुआ।प्राचार्य प्रो अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय की इस उपलब्धि से समय समय पर वैज्ञानिक और तकनीशियन यहां आकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे तथा नवाचारों के व्यावहारिक उपयोगों को साझ...

आपसी विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, घायल पिता ने पुलिस से लगाई गुहार,लाठी-डंडों से हमले का आरोप, शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Image
आपसी विवाद में पुत्र ने पिता को पीटा, घायल पिता ने पुलिस से लगाई गुहार, लाठी-डंडों से हमले का आरोप, शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में आपसी पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक पुत्र ने अपने ही पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।सैफाबाद बाजार निवासी हदीस ने मंगलवार को करीब 3:30 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर उसका अपने पुत्र से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने गुस्से में आकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।घायल अवस्था में पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।इस संबंध में चौकी प्रभारी योगेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।