अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ‘प्रगति-2026’ में बदलाव के चैंपियन छात्राओं का प्रतिभाग
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ‘प्रगति-2026’ में बदलाव के चैंपियन छात्राओं का प्रतिभाग
प्रतापगढ़।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रगति-2026 कार्यक्रम दयाल गेटवे लखनऊ में आयोजित जनपद प्रतापगढ़ की छात्राओं ने “बदलाव के चैंपियन” के रूप में प्रतिभाग कर जनपद का गौरव बढ़ाया। मंडल स्तर पर चयनित होकर इन छात्राओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी, मांधाता की छात्राएं अंशिका भारती एवं रिया देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर की छात्रा अरीबा तथा संविलियन विद्यालय सराय खान देव, बाबागंज की छात्रा अर्पिता पटेल ने जनपद का प्रतिनिधित्व किया।कार्यक्रम में छात्राओं के साथ शिक्षिका नलिनी एवं रेखा भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त जिला समन्वयक बालिका शिक्षा एवं जिला नोडल आशुतोष निर्मल ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक बेसिक शिक्षा, निदेशक SCERT, चीफ यूनिसेफ सहित कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए, जहां छात्राओं को प्रतियोगिताओं, काउंसलिंग, करियर गाइडेंस, आत्मरक्षा, बाल अधिकार, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।मीना मंच से जुड़ी इन छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अपने जीवन का प्रेरणादायक अनुभव बताया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment