ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 52 ग्राम गांजा व ऑटो के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार,बीबीपुर नहर पुलिया के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 52 ग्राम गांजा व ऑटो के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार,

बीबीपुर नहर पुलिया के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पट्टी।जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस टीम ने 3 किलो 52 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पट्टी पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीबीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक ऑटो को रोका गया। तलाशी लेने पर ऑटो से 3 किलो 52 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से करन सिंह (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र प्रमोद सिंह तथा मिथलेश सिंह (उम्र लगभग 46 वर्ष) पत्नी प्रमोद सिंह, निवासी ग्राम ताला थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।इस बरामदगी के आधार पर थाना पट्टी में मु0अ0सं0 93/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुलिस टीम में निरीक्षक शुभनाथ साहनी, उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव, महिला कांस्टेबल कल्पना यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार पाल तथा चालक हेड कांस्टेबल मुकेश त्रिपाठी शामिल रहे।
पुलिस द्वारा जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज