छप्पर तोड़फोड़ मामले में महिला समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,पीड़िता की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस, जांच शुरू

छप्पर तोड़फोड़ मामले में महिला समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

पीड़िता की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस, जांच शुरू
पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत लवेदा गांव में छप्पर तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुशीला देवी ने करीब तीन दिन पूर्व पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पुश्तैनी छप्पर को तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।इस मामले में कमलेश कुमार, शीतला प्रसाद, पूनम, चंदा, सरिता व कंचन के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज