होटल में खाना खाने पहुंचे युवक की सोने की अंगूठी गायब, पुलिस जांच में जुटी
होटल में खाना खाने पहुंचे युवक की सोने की अंगूठी गायब, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र में एक होटल में खाना खाने पहुंचे युवक की सोने की अंगूठी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पीड़ित ने होटल के एक वेटर पर अंगूठी चोरी करने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।जानकारी के अनुसार बेलखरनाथ धाम विकासखंड क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव निवासी संतोष तिवारी पुत्र राकेश तिवारी ने कंधई थाने में तहरीर देकर बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक होटल में खाना खाने गए थे। खाना खाते समय उन्होंने अपनी सोने की अंगूठी उतारकर मेज पर रख दी थी। खाना खाने के बाद जब उन्होंने अंगूठी देखी तो वह वहां से गायब थी।पीड़ित के अनुसार अंगूठी की कीमत करीब 53 हजार रुपये बताई जा रही है। काफी देर तक होटल में तलाश करने के बावजूद अंगूठी का कोई पता नहीं चल सका। संतोष तिवारी को आशंका है कि होटल के किसी वेटर ने उनकी अंगूठी उठा ली है।
मामले की सूचना मिलने के बाद कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के लिए पहुंचे उपनिरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही होटल के कर्मचारियों और वेटर से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले की सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment