नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न होने पर रामराज इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक का सम्मान
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न होने पर रामराज इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक का सम्मान
पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न होने पर विद्यालय में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशन में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार उपाध्याय तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक देव आसरे त्रिपाठी के साथ परीक्षा विभाग प्रभारी अरुण मिश्रा, राकेश मिश्र, संजय त्रिपाठी, जगन्नाथ यादव, एनसीसी अधिकारी सुरेश मिश्र, वरुण पटेल, प्रफुल्ल रावत, सचल दल टीम के राजेश दुबे, नीलाभ मिश्र, प्रमोद दुबे सहित सभी बाह्य एवं आंतरिक कक्ष निरीक्षकों का विशेष सहयोग रहा।प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में आप सभी का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।कार्यक्रम में पीयूष शुक्ल, मीनू राय, निमिषा तिवारी, उमाकांत तिवारी, विनोद मिश्रा, नागेंद्र सिंह, शिवम धुरिया, अमित बरनवाल, आशुतोष, बलवंत सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment