शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पट्टी।अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ लेकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के थाना लंभुआ क्षेत्र के कमरपुर गांव निवासी कैफ उर्फ सेबू कुछ दिन पूर्व एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद युवती के परिजनों ने थाना आसपुर देवसरा पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में आसपुर देवसरा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लगातार दबिश और सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने आरोपी कैफ उर्फ सेबू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में भी भय का माहौल देखा जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही
Comments
Post a Comment