मासूम बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

मासूम बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे घर के सामने खेल रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार रमईपुर नेवादा गांव निवासी रमजान अली की 4 वर्षीय पुत्री शिफा घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान अचानक आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची घायल होकर गिर पड़ी।घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए पट्टी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।डॉ. राजकमल ने बताया कि बच्ची के सिर में चोट लगी है, जिसके चलते बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज