होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: आसपुर देवसरा में ड्रोन से निगरानी
होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: आसपुर देवसरा में ड्रोन से निगरानी
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में आसपुर देवसरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे से क्षेत्र के संवेदनशील गांवों और प्रमुख बाजारों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई। ड्रोन के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों, छतों और गलियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। पूर्व में विवादित रहे स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा दोनों पक्षों से वार्ता कर मामलों का समाधान भी कराया गया है, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।प्रशासन की सख्ती और निगरानी व्यवस्था से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Comments
Post a Comment