केबल काटने का विरोध करने पर विकलांग युवक व भाभी को पीटा, दोनों घायल
केबल काटने का विरोध करने पर विकलांग युवक व भाभी को पीटा, दोनों घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव में विद्युत केबल काटने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने विकलांग युवक व उसकी भाभी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरहूपुर गांव निवासी शाहिद अंसारी ने शुक्रवार को करीब 3 बजे पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका छोटा भाई विद्युत केबल काट रहा था। इसी बात का विरोध करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने विकलांग शाहिद अंसारी और उसकी भाभी सैयदा बानो को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्तर पर ले जाया गया।इस संबंध में उप निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment