पट्टी में युवती व किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट – चार युवकों पर आरोप
पट्टी में युवती व किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट – चार युवकों पर आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती व किशोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही चार युवकों पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के अनुसार वह अपनी पुत्री के साथ गांव के पास स्थित एक मोबाइल दुकान पर मोबाइल बनवाने गई थी। मोबाइल ठीक करवाकर जब दोनों घर वापस लौट रही थीं, तभी रास्ते में गांव के ही चार युवक पहुंच गए और अश्लील टिप्पणियां करने लगे। जब युवती और किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद डरी-सहमी युवती अपनी पुत्री को लेकर पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
Comments
Post a Comment