कंजा बाजार–पहलमापुर संपर्क मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान,गड्ढों में जलभराव से बढ़ा खतरा, आए दिन हो रहे हादसे
कंजा बाजार–पहलमापुर संपर्क मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान,
गड्ढों में जलभराव से बढ़ा खतरा, आए दिन हो रहे हादसे
पट्टी। कंजा बाजार से पहलमापुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के लिए खतरा और भी बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। खासकर बाइक सवार और साइकिल सवार इस मार्ग पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है।स्थानीय ग्रामीण राम अचल, लल्ला, जितेंद्र कुमार, श्याम, रामखेलावन, पंचू व रामजतन सहित अन्य लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि सड़क दुरुस्त होने से न केवल हादसों पर लगाम लगेगी, बल्कि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा भी मिल सकेगी।
Comments
Post a Comment