एनएसएस शिविरार्थियों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

एनएसएस शिविरार्थियों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
पट्टी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिविरार्थी हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “सड़क सुरक्षा की यही पुकार, बिना हेलमेट सब बेकार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।रैली जब हनुमान मंदिर स्थित चौराहे पर पहुंची तो स्वयंसेवकों ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने का अनुरोध किया। इसके बाद शिविरार्थियों ने हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश भी दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कृष्णा मौर्य, आंशिक सिंह, दीक्षा मिश्रा, संदेश पाण्डेय सहित कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र नारायण पांडेय, डॉ. दिलीप सिंह तथा डॉ. रागिनी सोनकर उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं महाविद्यालय के जन सूचना अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्र ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज