टेंपो पलटने से मासूम समेत पांच घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

टेंपो पलटने से मासूम समेत पांच घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
पट्टी। पट्टी-चांदा मार्ग पर अमरपुर मोड़ के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के चालक प्रमोद सिंह व महिला आरक्षी पूनम चौहान ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।घायलों में किरण कुमारी (24) पुत्री फूलचंद, सरिता (27) पत्नी श्याम शंकर, अभिजीत (5) व एक तीन वर्षीय मासूम सहित कुल पांच लोग शामिल हैं। सभी लोग पूरे देवयानी गांव से सैफ बाजार जा रहे थे। रास्ते में अमरपुर मोड़ के पास टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि किरण कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज