पैमाइश को जा रहे दो लेखपाल सड़क हादसे में घायल, रखहा बाजार के पास हुआ हादसाएसडीएम व तहसीलदार सीएचसी पहुंचकर जाना हाल-चाल
पैमाइश को जा रहे दो लेखपाल सड़क हादसे में घायल, रखहा बाजार के पास हुआ हादसा
एसडीएम व तहसीलदार सीएचसी पहुंचकर जाना हाल-चाल
पट्टी। पैमाइश के कार्य के लिए कंधई थाने से पुलिस बल लेने जा रहे दो लेखपाल सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा पट्टी क्षेत्र में रखहा बाजार के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घायलों में लेखपाल अंकित सिंह शामिल हैं, जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे घायल लेखपाल राधा कृष्ण मिश्रा हैं, जो प्रयागराज (इलाहाबाद) के निवासी हैं और लौआर गांव में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लेखपाल पैमाइश के लिए कंधई थाने से पुलिस बल लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में रखहा बाजार के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पट्टी के एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा और तहसीलदार पवन सिंह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सीएचसी पट्टी पहुंचे और घायल राजस्व कर्मियों का हाल-चाल लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।सीएचसी पट्टी की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।
Comments
Post a Comment