टेंपो के पास बुजुर्ग के गिरने पर विवाद, भीड़ ने चालक और युवक की कर दी पिटाई
टेंपो के पास बुजुर्ग के गिरने पर विवाद, भीड़ ने चालक और युवक की कर दी पिटाई
पट्टी। घर जा रहे टेंपो चालक और उसके साथ बैठे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टेंपो के समीप एक बुजुर्ग के फिसलकर गिरने के बाद शुरू हुए विवाद में आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव निवासी प्रदीप कुमार धुरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने चाचा प्रदीप के साथ टेंपो से घर जा रहा था। जब वे पट्टी चौक के पास पहुंचे तभी टेंपो के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक फिसलकर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद बुजुर्ग चप्पल लेकर चालक को मारने के लिए दौड़ पड़ा।प्रदीप के अनुसार वह बुजुर्ग को समझाने और मारने से रोकने का प्रयास कर ही रहा था कि इस बीच आसपास के लोग वहां जुट गए। देखते ही देखते भीड़ ने टेंपो चालक और उसके साथ मौजूद प्रदीप की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।घायल टेंपो चालक और प्रदीप बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
Comments
Post a Comment