नवोदय विद्यालय में आर्यन प्रताप सिंह का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
नवोदय विद्यालय में आर्यन प्रताप सिंह का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
पट्टी। क्षेत्र के होनहार छात्र आर्यन प्रताप सिंह, पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह अंबेडकर नगर जनपद के चांदपुर गांव निवासी(कृषि विभाग), ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर कक्षा 5 में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यन की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पूरे इलाके में हर्ष का माहौल देखने को मिला।बताया जाता है कि आर्यन प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है और नियमित अध्ययन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन में उसने यह सफलता प्राप्त की। ग्रामीण परिवेश से निकलकर नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होना उसकी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम है।जैसे ही चयन की सूचना मिली, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर अरविंद सिंह, नीरज सिंह, ममता सिंह, मुकेश सिंह, राहुल सिंह, रघुवीर सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आर्यन को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि आर्यन की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।परिजनों ने आर्यन की इस उपलब्धि का श्रेय उसके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया है।
Comments
Post a Comment