ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी, गंभीर घायल,पुलिस ने ई-रिक्शा से पहुंचाया सीएचसी पट्टी, हालत चिंताजनक बताई जा रही
ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटी, गंभीर घायल,
पुलिस ने ई-रिक्शा से पहुंचाया सीएचसी पट्टी, हालत चिंताजनक बताई जा रही
पट्टी। पट्टी–रानीगंज मार्ग पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी ससुराल से वापस घर लौट रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहेंतियापुर गांव निवासी चंचल पुत्र लहुरी अपनी ससुराल आशापुर निवासी बबलू के घर आया हुआ था। देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पट्टी–रानीगंज मार्ग पर गड़ौरी गांव के समीप पहुंचा, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी।हादसे में युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां चिंता का माहौल बना रहा।
Comments
Post a Comment