अज्ञात शव कांड का खुलासा: तीन गिरफ्तार, तेजाब व बाइक बरामद,रसड़ा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, आजमगढ़ निवासी युवक की हुई थी हत्या

अज्ञात शव कांड का खुलासा: तीन गिरफ्तार, तेजाब व बाइक बरामद,

रसड़ा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, आजमगढ़ निवासी युवक की हुई थी हत्या

बलिया। Ballia में अज्ञात शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक Omveer Singh के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट/सर्विलांस व Rasra थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के चिलकहर-नत्थोपुर लोहटा मार्ग से सटे कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका जताई गई थी।
पुलिस ने शव की पहचान कराने और घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान मृतक की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता, निवासी लाहीडीह पोस्ट तोवा थाना फूलपुर जनपद Azamgarh के रूप में हुई। विवेचना में हत्या की साजिश में पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई।
रविवार को पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन व मुखबिर की सूचना के आधार पर मनीष सिंह (निवासी चिलकहर, थाना गड़वार, जनपद बलिया), विजय पाल सिंह व उसकी पत्नी अंजनी सिंह (निवासी सिकहुला, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का ओपो मोबाइल फोन, तेजाब की खाली बोतल तथा घटना में प्रयुक्त Honda Unicorn मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: राज कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, बलिया (उत्तर प्रदेश)

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज