अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, आज ईद की तैयारियां पूरी

अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, आज ईद की तैयारियां पूरी
पट्टी। रहमत व बरकत के महीने रमजान के अंतिम जुमा (अलविदा जुमा) की नमाज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।नगर की जामा मस्जिद पट्टी समेत सिविल लाइन स्थित रिजवान मस्जिद, कुम्हिया की उमर बिन खत्ताब मस्जिद, चांद तारा मस्जिद व कदीमी मस्जिद में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज रिजवान ने नमाज से पूर्व खुतबे में “अलविदा अलविदा ऐ माह-ए-रमजान” पढ़ा, जिसे सुनकर रोजेदार भावुक हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। नमाजियों की अधिक संख्या को देखते हुए कई स्थानों पर अतिरिक्त टेंट लगाए गए थे।नमाज के बाद रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की तौबा करते हुए पूरे साल रहमत व बरकत बनाए रखने तथा देश में शांति कायम रहने की दुआ मांगी।आज ईद की नमाज का समय तय
शनिवार को ईदगाह पट्टी में सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज अदा कराई जाएगी, जिसकी इमामत जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज रिजवान करेंगे। यह जानकारी ईदगाह कमेटी के सचिव मो. सलीम राईन ने दी।इसके अतिरिक्त नगर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अलग-अलग समय पर अदा की जाएगी—उमर बिन खत्ताब मस्जिद (कुम्हिया) – सुबह 7:00 बजे
रिजवान मस्जिद (सिविल लाइन) – सुबह 7:30 बजे जामा मस्जिद (चौक) – सुबह 7:45 बजे चांद तारा मस्जिद – सुबह 8:15 बजे ईद को लेकर ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज