अतरौरा बाजार में ऊंचे ब्रेकर से उछली बाइक, महिला गंभीर घायल

अतरौरा बाजार में ऊंचे ब्रेकर से उछली बाइक, महिला गंभीर घायल
पट्टी।आसपुर देवसरा अतरौरा बाजार में बने ऊंचे ब्रेकर के कारण सोमवार दोपहर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्रेकर के पास चेतावनी पट्टिका या पेंट मार्किंग न होने से वह दूर से दिखाई नहीं दिया, जिससे बाइक उछल गई और महिला सड़क पर गिर पड़ी।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के धरमपुर कोइरीपुर निवासी ममता शुक्ला पड़ोसी बबलू श्रीवास्तव के साथ अपने मायके पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव आ रही थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वे अतरौरा बाजार (थाना आसपुर देवसरा) के पट्टी-ढकवा मार्ग पर पहुंचीं, तभी सड़क पर बने ऊंचे ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई।हादसे में ममता शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त ब्रेकर अत्यधिक ऊंचा है और उसके आसपास न तो कोई संकेतक पट्टिका लगाई गई है और न ही सफेद पेंट से मार्किंग की गई है, इस संबंध में चिकित्सा डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। जिससे वह दूर से दिखाई नहीं देता। लोगों ने प्रशासन से ब्रेकर की ऊंचाई मानक के अनुसार कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज