पंचायत भवन बना शोपीस, देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दीललाखों की लागत से बना भवन बदहाल, गंदगी से ग्रामीण परेशान

पंचायत भवन बना शोपीस, देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील

लाखों की लागत से बना भवन बदहाल, गंदगी से ग्रामीण परेशान
पट्टी तहसील क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत जलालपुर किथौली गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन इन दिनों बदहाली का शिकार हो गया है। देखरेख के अभाव में यह भवन धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते भवन परिसर में साफ-सफाई पूरी तरह ठप है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन के निर्माण के बाद से ही इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाया और यह केवल शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन की दुर्दशा के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।इस संबंध में ग्राम प्रधान पति शिवराम यादव ने बताया कि पंचायत भवन की सफाई के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है। यदि सफाई में लापरवाही सामने आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।वहीं ग्राम विकास अधिकारी चिरंजीव पटेल ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज