नर्वदेश्वर मंदिर के स्थापना दिवस पर पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ,अपर जिला जज ने किया पत्नी संग रूद्राभिषेक ,चतुर्थ वर्षगांठ पर न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद ,
नर्वदेश्वर मंदिर के स्थापना दिवस पर पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ,
अपर जिला जज ने किया पत्नी संग रूद्राभिषेक ,
चतुर्थ वर्षगांठ पर न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद ,
बेलखरनाथ धाम प्रतापगढ़ ।नर्वदेश्वर शिव मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति पहुंचकर महादेव का दर्शन पूजन कर आशिर्वाद लिया।इस दौरान राज्यपाल के सलाहकार सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। रानीगंज तहसील क्षेत्र के लच्छीपुर पांडेय का पुरवा गांव के राकेश पांडेय सुल्तानपुर जिले में एडीजे है।उनके द्वारा नर्वदेश्वर महादेव मंदिर का चार वर्ष पहले जीर्णोद्धार कराया गया है।प्रति वर्ष की भांति शनिवार व रविवार को वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस बार शनिवार को सुंदर काण्ड पाठ व दीप दान का आयोजन तो रविवार को अपर जिला जज राकेश पांडेय पत्नी प्रतिभा पांडेय के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए रूद्राभिषेक किया।जिसको वैदिक मंत्रों से पंडित सुनील कुमार पाण्डेय उर्फ गुड्डू द्वारा कराया गया।इस दौरान मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
इनसेट।
फोटो।
स्थापना दिवस पर न्यायमूर्ति व न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिरकत
फोटो।
बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़
कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रंशात मिश्रा, न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला राज्यपाल के सलाहकार एस एस उपाध्याय के अलावा जिला जज प्रतापगढ़ राजीव कमल पांडेय,अंकिता दुबे,जिला जज सुल्तानपुर सुनील कुमार,जज अनिल कुमार शुक्ला उन्नाव,जज संध्या चौधरी,जज निशां सिंह,जज राकेश यादव जज नीरज यादव,आईजी स्टाम्प यादवेन्द्र द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव चतुर्वेदी, डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी,पूर्व विधायक धीरज ओझा,एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह अनिल पांडेय,रवींद्र त्रिपाठी,पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी आरके चतुर्वेदी, विनय गौतम तथा सीआरपीएफ कमांडेंट सुरेंद्र यादव, उपनिदेशक अभियोजन यशवंत सिंह,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भजन सम्राट मिश्र बंधुओं ने बांधी समा
बेलखरनाथ धाम।
स्थापना दिवस पर मिश्र बंधुओं द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति कर समां बांध दी। खेले मशाने में होली दिगम्बर पर श्रोता झूम उठे।मिश्र बंधुओं द्वारा कई और भजन कीर्तन प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में रमाशंकर पांडे, शिव शंकर पांडे, कृपा शंकर पांडे, आशीष पांडे, बबलू पांडे, आलोक पांडे, शिवम पांडे, रोहित पांडे, तथा नर्वदेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित पांडे व हर्ष पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।
इनसेट।
न्यायमूर्ति और प्रशासनिक अधिकारियों को अंग वस्त्र देकर एडीजे ने किया सम्मानित किया
बेलखरनाथ धाम।
न्यायमूर्ति व न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों को अपर जिला जज राकेश पांडेय ने नर्वदेश्वर महादेव का चित्र माला व अगं वस्त्र देकर सम्मानित किया।
Comments
Post a Comment