पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन बंद रही बाजार की दुकानें, पसरा रहा सन्नाटा ,एसओ कंधई, एसआई तथा दो सिपाही को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने की मांग

पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन 
बंद रही बाजार की दुकानें,
 पसरा रहा सन्नाटा ,

एसओ कंधई, एसआई तथा दो सिपाही को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने की मांग 
 
पट्टी।होली खेलने के दौरान कंधई बाजार स्थित मस्जिद पर रंग पड़ने को लेकर मामला तनाव में तब्दील हो गया था । इस दौरान बाजार निवासी मोहम्मद हफीज की तहरीर पर पुलिस ने बाजार के शीतला प्रसाद प्रजापति व आदर्श मोदनवाल को थाने में लें जाकर लाठियों से पीट पीटकर लहूलुहान कर शांति भंग मे चालान कर दिया गया । होली के दूसरे दिन घायल दोनों व्यापारियों ने सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य व व्यापारी नेता रवि गुप्ता को दी । मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचने पर दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर गया और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी को सौंप गई । जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने एसआई असलम तथा सिपाही अरसद आसिफ सिद्दीकी को लाइन हाजिर कर दिया गया। 
व्यापारियों की बर्बरता पूर्वक हुई पिटाई को लेकर आसपास के व्यापार मंडल और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया । व्यापारियों की पिटाई का मामला आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा तक पहुंचा । व्यापारियों ने एसओ, एस आई तथा सिपाही को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों इलाके की बाजार बंद रखने की चेतावनी दी थी।
 बुधवार को व्यापारी नेता रवि गुप्ता व उमा प्रकाश अग्रहरि की अध्यक्षता में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर कंधई पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।बुधवार को कंधई, किशुन गंज,मदाफरपुर, कोहंडौर, रखहा बाजार, शीतलागंज दीवानगंज ईटवा की बाजार के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर व्यापारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में विरोध जताया ।इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, दिनेश कुमार उमरवैश्य, शिवम उमरवैश्य,अंशू गुप्ता, राजू उमरवैश्य, शिव कुमार जायसवाल, कृष्णकांत मिश्रा, राकेश तिवारी, मोनू पटवा, सोनू साहू,राज बहादुर गुप्ता, राहुल गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज