सामुदायिक शौचालय में लापरवाही, गंदगी से ग्रामीण परेशान
सामुदायिक शौचालय में लापरवाही, गंदगी से ग्रामीण परेशान
पट्टी। तहसील क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम अंतर्गत जलालपुर किथौली गांव में बने सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय में नियुक्त मेकर सरिता सरोज कभी ड्यूटी पर नहीं आती हैं, जिसके चलते वहां साफ-सफाई पूरी तरह से ठप है और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
ग्रामीणों में सीता देवी, अंजू देवी, भोला पांडे, दिनेश पांडे व कृष्ण कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि शौचालय की नियमित सफाई न होने से बदबू और गंदगी के कारण उपयोग करना मुश्किल हो गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस मामले में ग्राम प्रधान सुषमा देवी व प्रधान पति शिवराम यादव ने बताया कि पूर्व में सामुदायिक शौचालय का ताला व दरवाजा तोड़े जाने की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है, अगर साफ-सफाई में लापरवाही बरती जा रही है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।वहीं, ग्राम विकास अधिकारी चिरंजीव पटेल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Comments
Post a Comment