स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में इफ्तार पार्टी का आयोजननगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश

स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में इफ्तार पार्टी का आयोजन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश
पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल द्वारा नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ने स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठकर इफ्तार किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यही स्वच्छता कर्मी दिन-रात मेहनत करके पट्टी नगर को साफ-सुथरा बनाए रखते हैं, इसलिए समाज को इनके कार्यों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं।
उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ समाज में एकता बनाए रखने की अपील भी की। इफ्तार पार्टी के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने भी अध्यक्ष के इस पहल की सराहना की और इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया।इस मौके पर सभासद राम चरित्र वर्मा, सजीवन सोनी, संतोष पुष्पाकर, मोहम्मद कैफ, पूर्व सफाई नायक बिस्मिल्लाह खां, जुनैद कादरी, ईदू खां तथा सफाई नायक नवाब अली सहित नगर पंचायत के कई कर्मचारी मौजूद 

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज