बारात में जा रही कार की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
बारात में जा रही कार की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार बाघराय थाना क्षेत्र में बारात में शामिल होने लोग एक बारात में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार के कारण कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।हादसे में राजू तिवारी (निवासी बिबिया करनपुर) और सर्वेश कुमार (ब्लॉक कर्मचारी) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक कार से बाहर जा गिरे और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं बाबा बेलखरनाथ प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह और डीके सरोज इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार के शीशे टूट गए और दोनों अंदर फंस गए थे।घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है।
Comments
Post a Comment