वसूली वारंट में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान में आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई

वसूली वारंट में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान में आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई
पट्टी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने वसूली वारंट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।शनिवार को उपनिरीक्षक कृष्णानन्द श्रीवास्तव अपने हमराही कांस्टेबल रंजीत कुमार के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान माननीय न्यायालय जनपद जौनपुर द्वारा जारी वसूली वारंट मु0नं0 487/2025 धारा 147 बीएनएसएस से संबंधित अभियुक्त परवेश चौहान पुत्र श्यामशंकर निवासी ग्राम आसपुर देवसरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 33 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज