तमंचा सटाकर मां-बेटे को चप्पलों से पीटा,दर्जन भर दबंगों पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

तमंचा सटाकर मां-बेटे को चप्पलों से पीटा,

दर्जन भर दबंगों पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। बीती रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने घर पर चढ़कर मां-बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि एक युवक ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर चप्पलों से पीटा। पीड़िता ने दर्जन भर से अधिक लोगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुंदनपुर गांव निवासी सूरसती पत्नी मोतीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही दर्जन भर से अधिक लोग उसके घर रात 10 बजे घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और चेहरे पर चप्पलों से मारपीट की।शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे प्रेम कुमार को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उसे भी जमकर पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मार देने की ऐलानिया धमकी दी जिससे परिवार के लोगों में भय का माहौल है।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज