खड़ंजा उखाड़ने के विवाद में चले लाठी-डंडे, चाचा-भतीजा घायल,विरोध करने पर दबंगों का हमला, बीच-बचाव में आए युवक को भी पीटा,पीड़ित की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस,

खड़ंजा उखाड़ने के विवाद में चले लाठी-डंडे, चाचा-भतीजा घायल,

विरोध करने पर दबंगों का हमला, बीच-बचाव में आए युवक को भी पीटा,

पीड़ित की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस,
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में खड़ंजा उखाड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर चाचा-भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।गांव निवासी आलोक पांडे ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह अपने खेत में चारा काट रहा था। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग उसके आवास तक जाने वाले खड़ंजे को उखाड़ रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपित आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।आलोक पांडे के शोर मचाने पर उसका भतीजा कमल नयन बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।पीड़ित ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज