देवर-भाभी समेत तीन घायल, गैस डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर

देवर-भाभी समेत तीन घायल, गैस डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बरहुपुर निवासी देवर-भाभी बाइक से चांदा जा रहे थे कि मुजाही बाजार के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है कि सोनू (15 वर्ष) व पूजा (35 वर्ष) पत्नी राहुल दवा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर डिलीवरी कर रहे युवक से टकरा गई, जिससे तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी प्रमोद सिंह व पूनम चौहान ने सभी घायलों को तत्काल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, गैस डिलीवरी बॉय धर्मेंद्र विश्वकर्मा निवासी कंजा सराय भी हादसे में घायल हो गया। दुर्घटना में महिला समेत तीनों को चोटें आई हैं।इस संबंध में डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज