चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की थी तैयारी

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की थी तैयारी
पट्टी। आसपुर देवसरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार वादी निवासी ग्राम कोटिया थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर अपने रिश्तेदार के घर ग्राम धरौली थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में आए हुए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। इस मामले में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 47/26 धारा 303(2)/319(2)/318(4)/317(2)/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल पवन नायक व कांस्टेबल रंजीत कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर विझाला नहर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में आर्यन सरोज (19 वर्ष) पुत्र राजबहादुर सरोज निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर तथा आलोक यादव (20 वर्ष) पुत्र राजकुमार यादव निवासी रुपनपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि 9 मार्च 2026 की रात उन्होंने धरौली गांव से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए बाइक का चेचिस नंबर रगड़कर मिटा दिया और उस पर फर्जी नंबर प्लेट UP62CD8113 लगा दी थी। वे फर्जी कागजात बनवाकर मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद की है। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज