जरूरतमंद महिला के ऑपरेशन के लिए उपलब्ध कराया गया रक्त, संगठन ने दिया मानवता का संदेश
जरूरतमंद महिला के ऑपरेशन के लिए उपलब्ध कराया गया रक्त, संगठन ने दिया मानवता का संदेश
पट्टी।युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद महिला की मदद करते हुए रक्त उपलब्ध कराकर मानवता का परिचय दिया गया।
संगठन के पत्रकार विजय पाठक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने तत्काल पहल करते हुए एक महिला के ऑपरेशन के लिए रक्त उपलब्ध कराया। बताया गया कि श्रीमती कमलेश मिश्रा, पत्नी प्रभाकर मिश्रा का यूटरस ऑपरेशन होना था, जिसके लिए एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने बिना विलंब किए ब्लड बैंक इंचार्ज मिश्रा जी से फोन पर संपर्क किया और उनके सहयोग से जरूरतमंद महिला को एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया।संगठन का कहना है कि यह पहला अवसर नहीं है जब जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया गया हो। अब तक संगठन और उसके कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग एक हजार से अधिक लोगों को निशुल्क रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की जा चुकी है।इस सराहनीय कार्य के लिए संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार तिगुनाईत ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
Comments
Post a Comment