काऊ शेड निर्माण में फर्जीवाड़े का आरोप, लाभार्थी ने जिलाधिकारी से की एफआईआर की मांग

काऊ शेड निर्माण में फर्जीवाड़े का आरोप, लाभार्थी ने जिलाधिकारी से की एफआईआर की मांग
प्रतापगढ़। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के मकरा मनभवना निवासी महेश कुमार पांडे ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मनरेगा के तहत स्वीकृत काऊ शेड निर्माण में फर्जीवाड़े और धन के गबन का आरोप लगाया है।महेश कुमार पांडे का आरोप है कि वर्ष 2020–2021 में मनरेगा योजना के अंतर्गत काऊ शेड निर्माण के लिए विकासखंड से ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा 1,40,891 रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। इस दौरान काऊ शेड की नींव की खुदाई भी कराई गई और प्रार्थी के खाते में दो दिन की मजदूरी भी भेजी गई।पीड़ित का कहना है कि विकासखंड के सचिव, एपीओ और ग्राम प्रधान द्वारा जांच के दौरान यह आश्वासन दिया गया था कि काऊ शेड निर्माण की पूरी धनराशि जल्द ही उसके खाते में भेज दी जाएगी, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद न तो पैसा मिला और न ही निर्माण के लिए कोई सामग्री उपलब्ध कराई गई।
महेश कुमार पांडे के अनुसार 9 दिसंबर 2025 को वह विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम कार्यालय जानकारी लेने पहुंचा, जहां पूर्व प्रधान, प्रधान पति और चन्द्रभान पांडे को भी बुलाया गया। वहां कुछ लोगों की मौजूदगी में समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद 11 दिसंबर 2025 को एक ट्राली ईंट उसके घर गिरा दी गई।पीड़ित ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को उसने जिलाधिकारी को पुनः शिकायती पत्र दिया। इस मामले में विकासखंड के एपीओ बृजेश कुमार सिंह और ग्राम विकास अधिकारी अभिजीत प्रताप सिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट में 93 हजार रुपये खर्च दिखाया गया है, जबकि आज तक काऊ शेड का निर्माण नहीं हो पाया है।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य बिना कराए ही धनराशि का गबन कर लिया गया है। साथ ही उसने सवाल उठाया है कि आखिर पैसा किस खाते या किस फर्म में गया और कब निकाला गया।महेश कुमार पांडे ने 11 मार्च 2026 को एक बार फिर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज