पट्टी कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, महिला व दिव्यांग समेत चार घायल

पट्टी कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, महिला व दिव्यांग समेत चार घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी जय हिंद सिंह ने सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर मार-पीट का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार, रविवार की देर रात आरोपी युवक ने किसी बात को लेकर उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सीमा सिंह, बेटी विशा सिंह और दिव्यांग बेटा अर्पित सिंह को भी लाठी-डंडों से पीट दिया गया। घटना में चारों लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले में पट्टी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है तथा घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज